31 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeराज्यजयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

Published on

जयपुर ।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए शहर के प्रमुख क्षेत्रों को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जयपुर मेट्रो के आगामी फेज की कार्ययोजना में बढ़ती आबादी और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आमेर, बगराना (आगरा रोड), जगतपुरा और आईएसबीटी हीरापुरा जैसे महत्वपूर्ण स्थानों को शामिल कर मास्टर प्लान तैयार किया जाए। बैठक में बजट 2025-26 की घोषणा के अनुरूप जगतपुरा और वैशाली नगर क्षेत्रों में मेट्रो विस्तार की डीपीआर पर भी चर्चा हुई।

Read Also: भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

श्री शर्मा ने विशेष रूप से जोर दिया कि अरण्य भवन से जगतपुरा तक बनने वाले एलिवेटेड रोड के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) और जयपुर मेट्रो आपसी सामंजस्य के साथ काम करें ताकि परियोजनाओं का समयबद्ध विकास और लागत पर नियंत्रण सुनिश्चित हो सके। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने फेज-1सी और फेज-1डी की प्रगति की समीक्षा करते हुए घनी आबादी वाले क्षेत्रों को वर्तमान मेट्रो लाइनों से जोड़ने की आवश्यकता बताई।

Latest articles

मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, 11 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम

भोपाल में पेट्रोल ₹114.65 और डीजल ₹99.74 पर पहुँचा, प्रदेश के प्रमुख शहरों में...

जिला बदर के आदेश की धज्जियां उड़ाने वाला यासीन मलिक गिरफ्तार, कोहेफिजा पुलिस की कार्यवाही

भोपाल। राजधानी की कोहेफिजा थाना पुलिस ने जिला बदर के आदेश का उल्लंघन करने...

रचना टावर के बेसमेंट में भड़की आग: चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के बाद धू-धू कर जली एसयूवी

घटना से बिल्डिंग में मची अफरा-तफरी, दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया...

More like this

मुख्यमंत्री साय का ‘त्वरित एक्शन’: कोसरंगी जन चौपाल में महिलाओं से किया वादा मात्र 24 घंटे में हुआ पूरा; बांटी गईं 50 निःशुल्क सिलाई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के "सुशासन और त्वरित न्याय" के संकल्प की...

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना: सत्र 2025-26 के द्वितीय चरण की मेरिट सूची जारी, चयनित अभ्यर्थी 10 जून तक ले सकेंगे जॉइनिंग

जयपुर। राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना' के तहत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज...

मुख्यमंत्री कार्यालय में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र पर हुआ बड़ा संवाद

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया 'डबल इंजन'...