12.3 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeभोपालभीषण सड़क हादसा: निर्माणाधीन ब्रिज के पिलर से टकराई तेज रफ्तार कार,...

भीषण सड़क हादसा: निर्माणाधीन ब्रिज के पिलर से टकराई तेज रफ्तार कार, ट्रैवल कारोबारी की मौत

Published on

भोपाल

भोपाल-इंदौर हाईवे पर रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय ट्रैवल कारोबारी गौरव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त गंभीर रूप से घायल है। हादसा खजुरी जोड़ (भौरी) के पास उस समय हुआ जब गौरव अपने फूफा के निधन की सूचना पाकर इंदौर जा रहे थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

क्रॉसिंग के दौरान अनियंत्रित हुई कार

मिली जानकारी के अनुसार, अवधपुरी स्थित बड़ी कॉलोनी निवासी गौरव सिंह (30) रविवार तड़के करीब 3:00 बजे अपने दोस्त लकी के साथ i20 कार से इंदौर के लिए निकले थे। निर्माण कार्य के चलते हाईवे को ‘वन-वे’ किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तड़के करीब 3:45 बजे सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार को क्रॉसिंग देने के प्रयास में गौरव की कार निर्माणाधीन ब्रिज के पिलर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और गौरव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

दोस्त की हालत नाजुक, हमीदिया में इलाज जारी

हादसे के बाद राहगीरों ने तत्काल 108 एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को कार से बाहर निकाला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया, वहीं उनके साथी लकी की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। वर्तमान में उनका उपचार हमीदिया अस्पताल में चल रहा है।

Read Also: असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

परिजनों में शोक की लहर

गौरव सिंह एक सफल टूर्स एंड ट्रेवल्स एजेंसी का संचालन करते थे। चार साल पहले ही उनकी लव-अरेंज मैरिज हुई थी। परिजनों ने बताया कि गौरव ने कड़ी मेहनत से अपने कारोबार को खड़ा किया था। रविवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। खजुरी सड़क थाना पुलिस अब दुर्घटना के हर पहलू की जांच कर रही है ताकि हादसे की सटीक वजह सामने आ सके।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this