9.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeभोपालनगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

Published on

भोपाल

राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर निगम की उद्यान शाखा ने एक बड़ा मास्टर प्लान तैयार किया है। इस नए प्रस्ताव के तहत न केवल पेड़ काटने और छंटाई की अनुमति का शुल्क बढ़ाया जा रहा है, बल्कि बिना अनुमति पेड़ की बलि देने वालों पर लगने वाले जुर्माने की राशि में भी भारी बढ़ोतरी की तैयारी है। वर्तमान में लागू ‘हास्यास्पद’ नियमों को खत्म कर अब अवैध कटाई पर सख्त आर्थिक दंड का प्रावधान किया जा रहा है।

1 के बदले अब लगाने होंगे 10 पौधे

नगर निगम अब एनजीटी (NGT) के मानकों को अपनाते हुए क्षतिपूर्ति के नियमों को कड़ा करने जा रहा है। अभी तक एक पेड़ काटने के बदले 4 पौधे लगाने की पुरानी व्यवस्था थी, जिसे अब बदलकर 1 के बदले 10 पौधे अनिवार्य किया जा रहा है। इससे पर्यावरण क्षतिपूर्ति का दायरा ढाई गुना बढ़ जाएगा। यह नियम एनएचएआई (NHAI) के बड़े प्रोजेक्ट्स की तर्ज पर स्थानीय स्तर पर भी लागू होगा।

अनुमति महंगी, जुर्माना सस्ता: खत्म होगी यह विसंगति

निगम के वर्तमान नियमों में एक अजीब विसंगति बनी हुई है। अभी एक पेड़ काटने की विधिवत अनुमति लेने पर 11,800 रुपए खर्च होते हैं, जबकि बिना अनुमति पेड़ काटने पर जुर्माना मात्र 5,000 रुपए है। यानी नियम का पालन करना ही 6,800 रुपए महंगा पड़ता है। इसी विसंगति का फायदा उठाकर लोग अनुमति लेने के बजाय चोरी-छिपे पेड़ काट देते हैं। उद्यान शाखा के एमआईसी सदस्य अशोक वाणी के मुताबिक, इस जुर्माने की राशि को इतना बढ़ाया जाएगा कि अवैध कटाई करना दोषियों के लिए भारी पड़े।

Read Also: असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

एमआईसी की हरी झंडी का इंतजार

उद्यान शाखा ने इस प्रस्ताव का मसौदा तो तैयार कर लिया है, लेकिन सोमवार को होने वाली निगम परिषद की बैठक में इस पर चर्चा नहीं हो सकेगी। विभागीय सूत्रों के अनुसार, पहले इसे मेयर-इन-काउंसिल (MIC) की बैठक में रखा जाएगा। एमआईसी से हरी झंडी मिलने और बढ़ी हुई राशि फाइनल होते ही इसे राजधानी में नियमानुसार प्रभावी कर दिया जाएगा। इस कदम से उम्मीद जताई जा रही है कि शहर के ग्रीन कवर को अवैध रूप से नष्ट करने वालों पर लगाम लगेगी।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने किया लगभग 3 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने क्षेत्रीय विकास...

More like this