9.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeभोपालबीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने...

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Published on

भोपाल

भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विभाग द्वारा इस वित्तीय वर्ष के 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर के सफल निर्माण और प्रेषण  के उपलक्ष्य में रविवार को एनटीबी  परिसर में एक गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। संस्थान की उच्च उत्पादन क्षमता और गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराते हुए इस 100वें परिणामित्र को मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर गंतव्य के लिए रवाना किया।

टीम भावना और समर्पण का परिणाम

समारोह को संबोधित करते हुए कार्यपालक निदेशक श्री उपाध्याय ने कहा कि 100 पावर ट्रांसफॉर्मर का आंकड़ा पार करना विभाग की उत्कृष्ट कार्य संस्कृति, टीम भावना और कर्मचारियों के समर्पण का जीवंत प्रमाण है। उन्होंने इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए पूरी टीम को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के उत्कृष्ट प्रदर्शन और समयबद्ध निष्पादन को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों के अनुसार, यह उपलब्धि न केवल विभाग की तकनीकी श्रेष्ठता को दर्शाती है बल्कि ऊर्जा क्षेत्र में बीएचईएल की विश्वसनीयता को भी और मजबूत करती है।

Raed Also: असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति

इस ऐतिहासिक प्रेषण समारोह के अवसर पर महाप्रबंधकगण—  रूपेश तैलंग, जीपी बघेल, एसके महाजन, आलोक सेंगर,  राजेश कुमार अग्रवाल एवं प्रदीप चन्द्र कांडपाल सहित संस्थान के अनेक वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने इस उपलब्धि को संगठन की सामूहिक जीत बताया। कार्यक्रम के अंत में विभाग के अधिकारियों ने उत्पादन लक्ष्य को समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Latest articles

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने किया लगभग 3 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने क्षेत्रीय विकास...

More like this