14.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeभोपालभेल यूनियनों ने ईएल नकदीकरण की सुविधा पुनः बहाल करने के लिए...

भेल यूनियनों ने ईएल नकदीकरण की सुविधा पुनः बहाल करने के लिए प्रबंधन को सौंपा संयुक्त मांग पत्र

Published on

भोपाल

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल की मान्यता प्राप्त यूनियनों ने कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन के सामने एक बड़ी मांग रखी है। सोमवार को बीएचईएल की तीन प्रमुख यूनियनों— हेवू-भारतीय मजदूर संघ, हेस्ट्रू (एचएमएस) और भेक्टू (सीटू) ने संयुक्त रूप से निदेशक (मानव संसाधन) के नाम एक मांग पत्र सौंपा। इसमें वर्ष 2025-26 के लिए ‘अर्जित अवकाश’ (ईएल) के नगदीकरण की सुविधा को तत्काल प्रभाव से पुनः प्रारंभ करने की मांग की गई है।

यूनियनों ने पत्र के माध्यम से प्रबंधन का ध्यान कंपनी की मजबूत वित्तीय स्थिति की ओर आकर्षित किया। मांग पत्र में उल्लेख किया गया है कि वर्तमान में कंपनी की ऑर्डर बुक लगभग 2,20,000 करोड़ रुपये के अपने ऑल-टाइम उच्च स्तर पर है। जब कंपनी इतने बड़े उत्पादन लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में बढ़ रही है, ऐसे समय में कर्मचारियों का मनोबल बनाए रखना संस्था की प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक है।

कर्मचारियों में निराशा का भाव

यूनियन प्रतिनिधियों का कहना है कि ईएल नकदीकरण की सुविधा बंद होने से कर्मचारियों में निराशा है, क्योंकि यह सुविधा उनके लिए एक महत्वपूर्ण आर्थिक सहारा होती है। इस सुविधा के पुनः प्रारंभ होने से कर्मचारी अधिक उत्साह और समर्पण के साथ काम कर सकेंगे।

Read Also: असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

इन प्रमुख पदाधिकारियों ने किया नेतृत्व

इस संयुक्त मांग पत्र पर हेवू-भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री कमलेश नागपुरे, हेस्ट्रू-HMS के महासचिव हेमंत सिंह और भेक्टू-CITU के अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह शेखावत के हस्ताक्षर हैं। यूनियनों ने उम्मीद जताई है कि प्रबंधन कर्मचारियों के हितों और संगठन की प्रगति को ध्यान में रखते हुए इस पर जल्द ही सकारात्मक निर्णय लेगा।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this