भोपाल
देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस के अवसर पर राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान हबीबगंज अंडरब्रिज एवं बरखेड़ा पठानी चौराहा स्थित शहीद प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनके शौर्य को याद किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना ने शहीदों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
इस अवसर पर श्रमिक कांग्रेस नेता दीपक गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि अंग्रेजी हुकूमत इन क्रांतिकारियों के बढ़ते प्रभाव से इतना डर गई थी कि उन्हें निर्धारित समय से पूर्व 23 मार्च 1931 को ही फांसी की सजा दे दी गई थी। उनका यह बलिदान आज भी हर भारतीय के हृदय में राष्ट्रभक्ति की अलख जगाता है।
Read Also: असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से निकेश चौहान, शिवी शर्मा, मुजाहिद सिद्दीकी, टीआर गहलोत, सुशील प्रजापति, सतीश कनोजिया, वीरू लाहौरी सहित कई वरिष्ठ नेता, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीदों की शहादत को नमन किया।
