21.3 C
London
Monday, June 1, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल कर्मचारियों को बड़ी राहत: लीव एनकैशमेंट पर लगी रोक हटी, 26...

भेल कर्मचारियों को बड़ी राहत: लीव एनकैशमेंट पर लगी रोक हटी, 26 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

Published on

भोपाल

सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने अपने हजारों कर्मचारियों को होली और वित्तीय वर्ष के अंत से पहले बड़ी राहत दी है। लंबे समय से अर्जित अवकाश (ईएल) के नकदीकरण ( लीव इन्कैशमेन्ट) पर लगी रोक को प्रबंधन ने सशर्त हटा लिया है। इस संबंध में कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

यूनियनों की मांग के बाद लिया निर्णय

जारी सर्कुलर के अनुसार, कंपनी की कार्यशील पूंजी  की आवश्यकताओं और वित्तीय बाधाओं के कारण पूर्व में अवकाश नकदीकरण की सुविधा को निलंबित कर दिया गया था। हालांकि, विभिन्न कर्मचारी यूनियनों और संगठनों के निरंतर अनुरोधों और कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन ने अब वार्षिक क्रेडिट (22 से 30 दिन) या अग्रिम क्रेडिट में से वास्तविक शेष राशि के नकदीकरण की अनुमति देने का निर्णय लिया है।

आवेदन के लिए मात्र दो दिन का समय

प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि जो कर्मचारी इस सुविधा का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें 26 मार्च 2026 की शाम 5:00 बजे तक अनिवार्य रूप से आवेदन करना होगा।

SAP-ESS यूजर: जिनके पास लॉगिन सुविधा है, वे ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
ऑफलाइन आवेदन: जिनके पास पोर्टल का एक्सेस नहीं है, वे ऑफलाइन माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकेंगे।

Read Also: IPL 2026: जीत के जश्न में ‘मातम’ बदलने वाले उन 11 फैंस को RCB का सलाम! चिन्नास्वामी में बनेगा यादगार स्मारक

मार्च के वेतन के साथ होगा भुगतान

सर्कुलर के अनुसार, स्वीकृत राशि का भुगतान मार्च 2026 के वेतन के साथ ही किया जाएगा। हालांकि, यह स्पष्ट किया गया है कि भुगतान मार्च अंत तक उपलब्ध धनराशि और देनदारी पूरी करने की क्षमता पर निर्भर करेगा। यह एक बार की राहत  है, इसलिए तय समय सीमा के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। इन पर लागू नहीं होगी सुविधा: जिन कर्मचारियों ने वित्तीय वर्ष के दौरान कॉर्पोरेट मानव संसाधन परिपत्र संख्या 023/PPX/2019 के प्रावधानों के तहत पहले ही इस सुविधा का लाभ उठा लिया है, वे इस बार पात्र नहीं होंगे।

Latest articles

कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 53.50 रुपए तक महंगा, 5 किलो के फ्री ट्रेड वाले LPG सिलेंडर के दाम ₹11 बढ़े

नई दिल्ली। कॉमर्शियल सिलेंडर 1 जून से 53.50 रुपए तक महंगा हो गया है।...

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

More like this

भेल सोसाइटी के प्रतिभा सम्मान समारोह में 350 प्रतिभाओं का सम्मान, बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक रहे मुख्य अतिथि

भोपाल। बीएचईएल शिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी द्वारा बीएचईएल सांस्कृतिक भवन, पिपलानी भोपाल में...

भेल थ्रिफ्ट सोसाइटी का प्रतिभा सम्मान आज, भेल के ईडी रहेंगे मौजूद

भोपाल। बीएचईएल थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...