31.3 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeभोपालभंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

Published on

भोपाल

राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री मंदिर में आयोजित भंडारे से खाना खाकर घर लौट रहे 26 वर्षीय युवक को एक तेज रफ्तार यात्री बस ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी चालक बस समेत फरार होने में कामयाब रहा।

मुख्य मार्ग पार करते समय हुआ हादसा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की शिनाख्त भीम ठाकुर (26) पुत्र रमेश ठाकुर के रूप में हुई है। भीम एमपी नगर स्थित गौशाला क्षेत्र का निवासी था और कबाड़ा खरीदने का काम करता था। शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह गायत्री मंदिर में भंडारा ग्रहण करने के बाद अपने घर की ओर पैदल लौट रहा था। मंदिर के सामने स्थित मुख्य मार्ग को पार करते समय एक अनियंत्रित यात्री बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

अस्पताल पहुँचने से पहले ही तोड़ा दम

टक्कर इतनी भीषण थी कि भीम गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल को नजदीकी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

आरोपी चालक की तलाश जारी

एमपी नगर थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी बस और उसके चालक की पहचान की जा सके। प्राथमिक जांच में इसे तेज रफ्तार और लापरवाही का मामला माना जा रहा है।  

Read Also :- दादाजी धाम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव

Latest articles

ट्विशा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI बोले- यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी निष्पक्ष जांच बहुत ज़रूरी

नई दिल्ली। ट्विशा शर्मा केस का स्वतः संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार...

देश में आज से ‘नौतपा’ शुरू, पारा 47 डिग्री के पार; जानें अपने राज्य और शहर का हाल

नई दिल्ली। देश में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, ​9 दिन...

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

इस महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी...

More like this

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

मध्यप्रदेश में आसमान से बरस रही आग, कई शहर 45 डिग्री के पार, 37 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू...

भोपाल के भेल दशहरा मैदान में ए.आर. रहमान का जादू, फिल्म ‘पेड्डी’ के प्रमोशन के लिए उमड़ा सितारों का मेला

​भोपाल। राजधानी के भेल दशहरा मैदान में मशहूर संगीतकार और ऑस्कर विजेता गायक ए.आर....