32.5 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeभोपालदादाजी धाम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव

दादाजी धाम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव

Published on

भोपाल

रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध आस्था केंद्र दादाजी धाम मंदिर में शुक्रवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्मोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से गुंजायमान रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रभु के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

वैदिक पद्धति से हुआ अभिषेक और पूजन

जन्मोत्सव का शुभारंभ प्रातः काल भगवान श्री राम के विशेष अभिषेक के साथ हुआ। विद्वान पंडितों द्वारा पुरुषसूक्त पाठ के साथ प्रभु का अभिषेक कर विधिवत पूजन अर्चन किया गया। इसके पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से राम रक्षा स्तोत्र एवं प्रभु की सुप्रसिद्ध स्तुति “भये प्रकट कृपाला” का पाठ किया।

71 अखंड दीपों का प्रज्वलन और विशेष हवन

आध्यात्मिक अनुष्ठानों की श्रृंखला में माता रानी के समक्ष 71 अखंड दीप प्रज्वलित किए गए। मंदिर की अखंड धूनी में विशेष हवन का आयोजन हुआ, जिसमें पूर्णाहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की गई। आयोजन की खास बात यह रही कि जो श्रद्धालु व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो सके, उनके नाम और गोत्र का उच्चारण कर आहुतियां दी गईं, ताकि उन्हें भी इस अनुष्ठान का फल प्राप्त हो सके।

भजन-कीर्तन और महाप्रसादी

उत्सव के दौरान वर्धमान सिटी, पटेल नगर, सिद्धार्थ लेक सिटी सहित राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों से आए भक्तों ने भजन-कीर्तन में उत्साहपूर्वक भाग लिया। भक्ति गीतों पर महिला, पुरुष और बच्चे झूमते नजर आए। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसादी का वितरण किया गया।

Read Also: राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

श्रद्धालुओं के लिए खुले रहे पट

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर के पट प्रातः 05:30 बजे से लेकर रात्रि 10:00 बजे तक खुले रखे गए। श्री श्री 1008 श्री दादाजी गुरुदेव चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवरतन नामदेव ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जन्मोत्सव को लेकर भक्तों में भारी उत्साह देखा गया और व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की गईं।

Latest articles

ट्विशा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI बोले- यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी निष्पक्ष जांच बहुत ज़रूरी

नई दिल्ली। ट्विशा शर्मा केस का स्वतः संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार...

देश में आज से ‘नौतपा’ शुरू, पारा 47 डिग्री के पार; जानें अपने राज्य और शहर का हाल

नई दिल्ली। देश में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, ​9 दिन...

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

इस महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी...

More like this

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

मध्यप्रदेश में आसमान से बरस रही आग, कई शहर 45 डिग्री के पार, 37 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू...

भोपाल के भेल दशहरा मैदान में ए.आर. रहमान का जादू, फिल्म ‘पेड्डी’ के प्रमोशन के लिए उमड़ा सितारों का मेला

​भोपाल। राजधानी के भेल दशहरा मैदान में मशहूर संगीतकार और ऑस्कर विजेता गायक ए.आर....