9.5 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeजनसम्पर्कराजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू —...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

Published on

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा बेहतरीन समाज सेवा के कार्य पर मानस भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्जवलित कर कन्या पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद कन्याओं और बच्चों को स्कूली बैग, पानी का बॉटल, लंच बाक्स और कम्पास का वितरण किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नवरात्र का यह सातवां दिन है। दुर्गा स्वरूप इन देवियों को प्रमाण करता हूं। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के इस मौके पर राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू की गई है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने भॊजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा किए जा रहे सेवक कार्य की सराहना करते हुए मेला अध्यक्ष सहित पूरी टीम को इसके लिए बधाई दी।
 विशिष्ठ अतिथि जसवंत सिंह हाडा प्रभारी, भाजपा भोपाल, शिवमंगल सिंह, अध्यक्ष सेवा भारती महानगर भोपाल, रमेश गोते कोषाध्यक्ष सेवा भारती भोपाल के साथ मेला अध्यक्ष सुनील यादव व संयोजक विकास विरानी मौजूद रहे।

भजन कीर्तन के साथ सेवा कार्य

भोजपाल महोतसव मेला समिति द्वारा मानस भवन में सुबह 9.30 बजे से शुरू हुआ सेवा कार्य दोपहर 2 बजे तक चलता रहा। भजन कीर्तन के साथ 1251 कन्याओं का पूजन किया गया। अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि सेवा भारती के माध्यम से जरूरतमंद 1251 कन्या व स्कूली बच्चों को स्कूल बैग, पानी की बॉटल, कम्पास, पेन, पेंसिल और लंच बाक्स का वितरण किया गया। थैलीसीमिया व रक्त संबंधी गंभीर बीमारियों से पीडि़त मरीजों की जरूरतों को देखते हुए सेवा कार्य के तहत रक्तदान शिविर लगाया गया।

रक्तदान शिविर में किया रक्तदान

मानव भवन में आयोजित रक्तदान शिविर में मेला समिति के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। आयोजन में मेला समिति के महामंत्री हरीश कुमार राम, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, महेंद्र नामदेव, अखिलेश नागर, सुनील शाह, विनय सिंह, चंदन वर्मा, केश कुमार शाह, मधु भवनानी सहित बड़ी संख्या में मेला पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read Also :- कोकता डैम के पास युवक ने लगाई फांसी, भाई से नाराज होकर घर से निकला

Latest articles

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

More like this

पंच महायोगों के दुर्लभ संयोग में दादाजी धाम में मनाई गई अपरा एकादशी; सत्तू का लगा भोग

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में ज्येष्ठ मास के कृष्ण...

सीबीएससी 12वीं का परिणाम घोषित: भोपाल के 9 हजार से अधिक छात्र हुए सफल

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएससी) ने बुधवार दोपहर करीब 1:50 बजे कक्षा 12वीं...

पुराने शहर में भारी तनाव: आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस का बल प्रयोग

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती के...