16.2 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeभोपालहोटल संचालक की गुप्ती मारकर हत्या, अशोका गार्डन में तनाव और चक्काजाम

होटल संचालक की गुप्ती मारकर हत्या, अशोका गार्डन में तनाव और चक्काजाम

Published on

भोपाल

राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात एक होटल संचालक की निर्मम हत्या के बाद सनसनी फैल गई। आरोपियों ने होटल संचालक के सीने और पेट में गुप्ती से कई वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना के विरोध में सोमवार सुबह हिंदू संगठनों और स्थानीय व्यापारियों ने अशोका गार्डन इलाके में चक्काजाम कर भारी विरोध प्रदर्शन किया।

विवाद सुलझाने के दौरान हुआ हमला

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक की पहचान विजय मेवाड़ा के रूप में हुई है। विजय रविवार रात करीब डेढ़ बजे अपना कारोबार बंद कर होटल कर्मचारियों को घर छोड़ने जा रहे थे। जब वे प्रभात पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तो वहां कुछ लोगों के बीच विवाद चल रहा था। विजय ने बीच-बचाव कर उन्हें समझाइश देने की कोशिश की, लेकिन झगड़ रहे गुटों ने उन पर ही हमला बोल दिया। हमले में घायल विजय को गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात

घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों ने सोमवार सुबह सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र की सभी दुकानें बंद करा दीं और चक्काजाम कर दिया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए अशोका गार्डन इलाके और हमीदिया अस्पताल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Read Also: ईरान की ‘घेराबंदी’ और ट्रंप का ‘मास्टरप्लान’! क्या 50,000 सैनिक घुटनों पर ला पाएंगे तेहरान? 2,000 पैराट्रूपर्स की ‘सीक्रेट’ लैंडिंग से मचा हड़कंप!

पुलिस की चुप्पी से आक्रोश

परिजनों और प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस ने संवेदनशीलता नहीं दिखाई। फिलहाल, थाना प्रभारी अशोका गार्डन अनुराग लाल ने इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर क्षेत्र में अभी भी तनाव बना हुआ है।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: डेढ़ लाख से अधिक शिक्षकों को पास करनी होगी TET, समय-सीमा बढ़ाकर 2028 की गई

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए...

मंडीदीप से लापता युवक का भोपाल बायपास पर मिला शव; 6 दिन बाद कटारा हिल्स क्षेत्र में हुई शिनाख्त

भोपाल। औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप के सतलापुर से पिछले रविवार से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता...

ट्विशा शर्मा मौत मामला: पूर्व जज गिरिबाला सिंह और बेटा 5 दिन की सीबीआई रिमांड पर

भोपाल। बहुचर्चित एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)...

एमपी में गहराया जल संकट: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का सरकार पर बड़ा हमला

भोपाल। मप्र के इंदौर, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, रीवा, सतना, मुरैना,...

More like this