15.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeभोपालएक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

Published on

भोपाल

मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम अभियान के साथ होगी। चार दिन तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य केवल नए सत्र की औपचारिक शुरुआत करना नहीं, बल्कि अधिक से अधिक बच्चों को स्कूल से जोड़ना और शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बनाना है।

प्रदेश के करीब 92 हजार सरकारी स्कूलों और लगभग 85 लाख विद्यार्थियों वाले शिक्षा तंत्र में इस अभियान के माध्यम से नामांकन बढ़ाने, स्कूल छोड़ चुके बच्चों को वापस लाने और अभिभावकों को शिक्षा के महत्व से जोड़ने की कोशिश की जाएगी। इसके लिए राज्य से लेकर गांव स्तर तक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर दी गई है। अभियान का राज्य स्तरीय कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में आयोजित होगा। वहीं जिला स्तर पर प्रभारी मंत्री, सांसद और विधायक प्रवेशोत्सव कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Read Also :- भेल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ‘कैफेटेरिया सुविधा’ की प्रक्रिया शुरू

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

More like this