15.2 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeभेल न्यूज़प्रदेश सरकार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर नागरिकों के जीवनस्तर को बेहतर...

प्रदेश सरकार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर नागरिकों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने प्रयासरत : कृष्णा गौर

Published on

गोविंदपुरा विधान सभा क्षेत्र को मिली 83 लाख की सौगात

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने बुधवार को गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-53 में विकास की नई इबारत लिखते हुए लगभग 83 लाख रुपए की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर नागरिकों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

वार्ड-53 में सड़कों से लेकर पार्कों तक का होगा कायाकल्प

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने क्षेत्र की जनता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की आधारशिला रखी। हरिवंश विहार 35 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क का निर्माण। ओम नगर 10 लाख रुपए की लागत से नाली निर्माण कार्य। संत आसाराम नगर (गणेश पार्क) 10 लाख रुपए की लागत से पेवर ब्लॉक का कार्य। शंकराचार्य नगर पार्क 7 लाख रुपए की लागत से बाउंड्री वॉल एवं पेवर ब्लॉक।

दीपक नगर एवं संगरीला पार्क क्रमशः 8 लाख और 9 लाख रुपए की लागत से बाउंड्री वॉल निर्माण। सागर रॉयल होम्स 4 लाख रुपए की लागत से एक्यूप्रेशर थेरेपी टाइल्स लगाने का कार्य। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री ने न केवल विकास कार्यों की शुरुआत की, बल्कि स्थानीय रहवासियों से सीधा संवाद भी किया। उन्होंने लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही उनकी पहली प्राथमिकता

उन्होंने विश्वास दिलाया कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही उनकी पहली प्राथमिकता है। इस गरिमामयी कार्यक्रम में मोनिका ठाकुर, शीला पाटीदार, प्रताप वारे,जितेंद्र शुक्ला, रामबाबू पाटीदार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। रहवासियों ने इन विकास कार्यों के लिए राज्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

 

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

राजेश शुक्ला के बड़े भाई कान्ति भूषण शुक्ला का निधन, रीवा में होंगे अंतिम संस्कार के कार्यक्रम

भोपाल। भेल हेम्टू इंटक के अध्यक्ष राजेश शुक्ला के बड़े भाई कान्ति भूषण शुक्ला...

थ्रिफ्ट सोसाइटी के प्रतिभा सम्मान समारोह में बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक ने किया 350 प्रतिभाओं का सम्मान

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी द्वारा बीएचईएल सांस्कृतिक भवन (कल्चरल हॉल), पिपलानी...

भेल सोसाइटी के प्रतिभा सम्मान समारोह में 350 प्रतिभाओं का सम्मान, बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक रहे मुख्य अतिथि

भोपाल। बीएचईएल शिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी द्वारा बीएचईएल सांस्कृतिक भवन, पिपलानी भोपाल में...