15 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल क्षेत्र में जगह-जगह मना हनुमान जन्मोत्सव, भंडारे का हुआ आयोजन

भेल क्षेत्र में जगह-जगह मना हनुमान जन्मोत्सव, भंडारे का हुआ आयोजन

Published on

भोपाल। भेल क्षेत्र में गुरुवार को श्री राम भक्त् हनुमान जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया । भक्तों ने भगवान श्री राम और श्री हनुमान के जयकारों के बीच मंदिरों में पूजा-अर्चना की वहीं जगह-जगह भंडारे का आयोजन भी किया गया । भेल क्षेत्र के विजय मार्केट स्थित ‘भेल यादव सभा श्री कृष्ण मंदिर’ में भव्य धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। आयोजन समिति के अनुसार, जन्मोत्सव कार्यक्रम किया गया ।

कार्यक्रम में विशेष रूप से सुंदरकांड का पाठ और सुमधुर भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालु बजरंगबली की भक्ति में सराबोर रहे। इस मौके पर धार्मिक अनुष्ठानों के पश्चात मंदिर परिसर में एक विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया जो देर रात तक चला । भोजपाल महोत्सव मेला समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह और कार्यक्रम के महासचिव सुनील यादव ने बताय कि कार्यक्रम भेल यादव सभा द्वारा श्री कृष्ण मंदिर, विजय मार्केट, बरखेड़ा, भेल में किया ।

Hanuman Janmotsav
Hanuman Janmotsav

मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव

हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर राजधानी के भेल क्षेत्र स्थित फाउंड्री गेट के सामने मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर में भेल परिवार द्वारा विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुँचकर न केवल भगवान बजरंगबली के दर्शन किए, बल्कि उत्साहपूर्वक महाप्रसाद भी ग्रहण किया।

कार्यक्रम की शुरुआत विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसमें भेल के कार्यपालक निदेशक पीके उपाध्याय, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टीयू सिंह और पीपुल्स ग्रुप के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रोहित पंडित विशेष रूप से सम्मिलित हुए। अतिथियों ने हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Hanuman Janmotsav
Hanuman Janmotsav

बीएचईएल परिसर में हनुमान जयंती की धूम

भेल कारखाना परिसर स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉइज यूनियन (AIBEU) संबद्ध निफ़्टू द्वारा लगातार पांचवें वर्ष भी यहां भव्य महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।

वित्तीय वर्ष 2025-26 के उत्पादन लक्ष्यों की सफल पूर्णता के उपलक्ष्य में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में कारखाने के अधिकारियों, कर्मचारियों, सुपरवाइजर्स, सीआईएसएफ जवानों, सोसाइटी एवं ठेका श्रमिकों सहित महिला कल्याण से जुड़ीं सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय एवं महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टीयू सिंह द्वारा किया गया, जिसके बाद देर शाम तक श्रद्धालुओं के बीच प्रसादी का वितरण चलता रहा।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

राजेश शुक्ला के बड़े भाई कान्ति भूषण शुक्ला का निधन, रीवा में होंगे अंतिम संस्कार के कार्यक्रम

भोपाल। भेल हेम्टू इंटक के अध्यक्ष राजेश शुक्ला के बड़े भाई कान्ति भूषण शुक्ला...

थ्रिफ्ट सोसाइटी के प्रतिभा सम्मान समारोह में बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक ने किया 350 प्रतिभाओं का सम्मान

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी द्वारा बीएचईएल सांस्कृतिक भवन (कल्चरल हॉल), पिपलानी...

भेल सोसाइटी के प्रतिभा सम्मान समारोह में 350 प्रतिभाओं का सम्मान, बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक रहे मुख्य अतिथि

भोपाल। बीएचईएल शिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी द्वारा बीएचईएल सांस्कृतिक भवन, पिपलानी भोपाल में...