15 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeभेल न्यूज़ईडी से मिला इंटक का प्रतिनिधिमंडल, रिवार्ड स्कीम और पीपी बोनस की...

ईडी से मिला इंटक का प्रतिनिधिमंडल, रिवार्ड स्कीम और पीपी बोनस की मांग

Published on

भोपाल। हैवी इलेक्ट्रिकल मजदूर ट्रेड यूनियन (इंटक) के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पी. के. उपाध्याय से भेंट की। यह मुलाकात वित्तीय वर्ष 2025-26 के उत्पादन लक्ष्य को सफलतापूर्वक और ऐतिहासिक रूप से पूर्ण करने के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी।

चर्चा के दौरान यूनियन अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कारखाने की इस बड़ी उपलब्धि का श्रेय ईडी के कुशल नेतृत्व और भेल के समस्त कर्मचारियों की कड़ी मेहनत व लगन को दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि जब कारखाना उन्नति के शिखर पर पहुंचेगा तो उसका सीधा लाभ यहां के कर्मचारियों को भी मिलना चाहिए।

बैठक अतिशीघ्र बुलाकर लंबित मुद्दों को हल करने की मांग

उत्पादन लक्ष्य की प्राप्ति के बाद अब यूनियन ने कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं के निराकरण को अपनी प्राथमिकता बताया है। प्रतिनिधिमंडल ने ईडी के समक्ष मांग रखी कि जेसीएम (JCM) की बैठक अतिशीघ्र बुलाकर लंबित मुद्दों को हल किया जाए। इसमें मुख्य रूप से रिवार्ड स्कीम का रिवीज़न और कर्मचारियों को सम्मानजनक पीपी बोनस (PP Bonus) का भुगतान जल्द से जल्द सुनिश्चित करना शामिल है।

साथ ही, कल्याणकारी सुविधाओं जैसे स्कूल सब्सिडी, कैंटीन सब्सिडी और अस्पताल प्रबंधन के विषयों में एकरूपता लाने पर भी जोर दिया गया। यूनियन का तर्क है कि लक्ष्य भेदने के बाद अब प्रबंधन को कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए त्वरित कदम उठाने चाहिए।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

राजेश शुक्ला के बड़े भाई कान्ति भूषण शुक्ला का निधन, रीवा में होंगे अंतिम संस्कार के कार्यक्रम

भोपाल। भेल हेम्टू इंटक के अध्यक्ष राजेश शुक्ला के बड़े भाई कान्ति भूषण शुक्ला...

थ्रिफ्ट सोसाइटी के प्रतिभा सम्मान समारोह में बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक ने किया 350 प्रतिभाओं का सम्मान

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी द्वारा बीएचईएल सांस्कृतिक भवन (कल्चरल हॉल), पिपलानी...

भेल सोसाइटी के प्रतिभा सम्मान समारोह में 350 प्रतिभाओं का सम्मान, बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक रहे मुख्य अतिथि

भोपाल। बीएचईएल शिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी द्वारा बीएचईएल सांस्कृतिक भवन, पिपलानी भोपाल में...