10.9 C
London
Friday, April 3, 2026
Homeराज्यपंजाब में स्मार्ट राशन कार्ड योजना की शुरुआत, 39 लाख परिवारों को...

पंजाब में स्मार्ट राशन कार्ड योजना की शुरुआत, 39 लाख परिवारों को मिलेगा मुफ्त राशन : मुख्यमंत्री भगवंत मान

Published on

पठानकोट। पंजाब में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत देने के उद्देश्य से स्मार्ट राशन कार्ड योजना की शुरुआत कर दी गई है। लालचंद कटारूचक्क ने अपने विधानसभा क्षेत्र पठानकोट से इस योजना का शुभारंभ करते हुए लाभार्थियों को स्मार्ट राशन कार्ड वितरित किए।

मंत्री कटारूचक्क ने बताया कि यह कदम मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा प्रदेश के 39 लाख परिवारों को मुफ्त राशन देने की घोषणा के बाद उठाया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोगों से किए गए वादों को लगातार पूरा कर रही है और जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राशन के साथ मिलेंगी अन्य जरूरी सामग्री मंत्री के अनुसार इस योजना के तहत लाभार्थियों को गेहूं के साथ 2 किलो चीनी, 2 किलो दाल, 1 लीटर सरसों का तेल और एक पैकेट हल्दी भी दिया जाएगा।

लाभार्थियों को नहीं देना होगा कोई शुल्क

योजना अप्रैल महीने से लागू हो चुकी है और इसके लिए लाभार्थियों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। 1.5 करोड़ लोगों को होगा फायदा इस योजना से प्रदेश के करीब 39 लाख राशन कार्ड से जुड़े लगभग 1.5 करोड़ लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। खासकर उन परिवारों को राहत मिलेगी जिन्हें ई-केवाईसी और बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के दौरान तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ता था।

स्मार्ट कार्ड बनेगा वैध पहचान माध्यम नए स्मार्ट राशन कार्ड लाभार्थियों के लिए एक वैध पहचान माध्यम के रूप में काम करेंगे। इससे बायोमेट्रिक फेल होने या अंगूठे के निशान का मिलान न होने जैसी समस्याओं के कारण किसी पात्र परिवार को राशन से वंचित नहीं होना पड़ेगा।

डिपो होल्डरों के जरिए होगा वितरण सरकार के अनुसार तैयार स्मार्ट कार्ड अगले दो-तीन दिनों में राशन डिपो होल्डरों के माध्यम से चरणबद्ध तरीके से लाभार्थियों तक पहुंचाए जाएंगे। जिला प्रशासन और डिपो धारकों के जरिए अंतिम स्तर तक वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।

Latest articles

संपूर्ण प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता : मुख्य सचिव

जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर करें सख्त कार्यवाही भोपाल। संपूर्ण प्रदेश में एलपीजी सहित...

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्रैल से लागू

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के...

डिजिटल मैपिंग से विकास परियोजनाओं की होगी रीयल टाइम मॉनिटरिंग : मुख्यमंत्री शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर विकास परियोजनाओं की...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से राजस्थान को केन्द्र से रिकॉर्ड अनुदान

जयपुर। भजनलाल शर्मा के सक्रिय प्रयासों और प्रभावी समन्वय के परिणामस्वरूप वित्तीय वर्ष 2025-26...

More like this