15 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल के खंडहर क्वार्टर में शराब पार्टी कर रहे युवकों से फिल्मी...

भेल के खंडहर क्वार्टर में शराब पार्टी कर रहे युवकों से फिल्मी स्टाइल में लूट, वीडियो वायरल

Published on

भोपाल। राजधानी के भेल क्षेत्र स्थित एक सुनसान खंडहर में शराब पार्टी करना दो युवकों को उस समय भारी पड़ गया, जब फिल्मी अंदाज में दो बदमाशों ने वहां धावा बोल दिया। बुधवार शाम हुई इस वारदात का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में एक बदमाश हाथ में बड़ा चाकू लहराते हुए युवकों को धमका रहा है, जबकि उसका दूसरा साथी पूरे घटनाक्रम का मोबाइल से वीडियो बना रहा है। बदमाशों ने चाकू की नोक पर युवकों से नकदी, मोबाइल और उनकी गाड़ी की चाबी तक लूट ली।

 

मिन्नतें करने के बाद भी नहीं छोड़ा

पुलिस के अनुसार, फरियादी सौरभ मीणा (32), जो अशोका गार्डन का निवासी है, अपने दोस्त के साथ खंडहरनुमा मकान में बैठा था। इसी दौरान बदमाशों ने एंट्री की और चिल्लाते हुए कहा, “जेब में जो कुछ भी है निकाल दो, नहीं तो आज जान से जाओगे।” जब युवकों ने विरोध करने की कोशिश की, तो उनके साथ मारपीट की गई। दहशत फैलाने के लिए बदमाश ने चाकू के पिछले हिस्से से युवक पर वार भी किए। पीड़ित युवक लगातार मिन्नतें करते रहे कि वे दोबारा वहां नहीं आएंगे, लेकिन आरोपियों ने उनकी एक न सुनी और तलाशी लेकर सब कुछ लूटकर फरार हो गए।

आरोपियों की पहचान हुई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुखबिरों के जरिए आरोपियों की पहचान कर ली है। मुख्य आरोपी की पहचान सचिन उर्फ ‘बच्ची’ के रूप में हुई है, जो बाणगंगा क्षेत्र का सूचीबद्ध अपराधी बताया जा रहा है। गोविंदपुरा टीआई अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि पीड़ित युवक डर के कारण पहले शिकायत करने सामने नहीं आ रहे थे, लेकिन वायरल वीडियो के संज्ञान में आने के बाद अब एफआईआर दर्ज की जा रही है। पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

 

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

राजेश शुक्ला के बड़े भाई कान्ति भूषण शुक्ला का निधन, रीवा में होंगे अंतिम संस्कार के कार्यक्रम

भोपाल। भेल हेम्टू इंटक के अध्यक्ष राजेश शुक्ला के बड़े भाई कान्ति भूषण शुक्ला...

थ्रिफ्ट सोसाइटी के प्रतिभा सम्मान समारोह में बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक ने किया 350 प्रतिभाओं का सम्मान

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी द्वारा बीएचईएल सांस्कृतिक भवन (कल्चरल हॉल), पिपलानी...

भेल सोसाइटी के प्रतिभा सम्मान समारोह में 350 प्रतिभाओं का सम्मान, बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक रहे मुख्य अतिथि

भोपाल। बीएचईएल शिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी द्वारा बीएचईएल सांस्कृतिक भवन, पिपलानी भोपाल में...