12.4 C
London
Saturday, April 4, 2026
Homeभेल न्यूज़वार्षिक उत्पादन लक्ष्य पूरा हेस्टू एचएमएस ने शॉप फ्लोर पर पहुँचकर कर्मचारियों...

वार्षिक उत्पादन लक्ष्य पूरा हेस्टू एचएमएस ने शॉप फ्लोर पर पहुँचकर कर्मचारियों को दी बधाई

Published on

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित अपने उत्पादन लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त कर लिया है। इस बड़ी उपलब्धि का जश्न मनाने और कर्मचारियों के समर्पण को सम्मान देने के लिए शुक्रवार को कर्मचारी संगठन हेस्टू एचएमएस (केटीयू एंड यूएमएस) द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने ब्लॉक नंबर 4 और 3 के शॉप फ्लोर पर जाकर सीधे कर्मचारी भाइयों से मुलाकात की और उन्हें इस ऐतिहासिक लक्ष्य प्राप्ति की व्यक्तिगत रूप से बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर हेस्टू एचएमएस के महासचिव हेमंत सिंह ने कहा कि भेल की इस सफलता के पीछे हर एक कर्मचारी और अधिकारी का कठिन परिश्रम और टीम वर्क छुपा है। विषम परिस्थितियों में भी दिन-रात मेहनत कर लक्ष्य को समय सीमा में पूरा करना भेल की कार्यसंस्कृति की मिसाल है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हेस्टू एकमात्र ऐसा संगठन है जो सदैव कर्मचारियों के हक और उनके सम्मान की लड़ाई लड़ता रहा है। कार्यक्रम का नेतृत्व महासचिव हेमंत सिंह ने किया।

उनके साथ संगठन के अध्यक्ष श्री जितेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश चौधरी, कार्यवाहक अध्यक्ष एसके लोधी, मनोज कुमार दीक्षित और वरिष्ठ सचिव नरेश सिंह जादौन सहित सलाउद्दीन खान प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा सहयोगी संगठन की ओर से जितेंद्र सक्सेना, संजय गुप्ता, आरएस अरोड़ा, वीएस चाहर एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे

Latest articles

अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय पर कब्जा करने का प्रयास, पुलिस में शिकायत

भोपाल। राजधानी स्थित अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय में एक त्यक्ति ने 20 मार्च को...

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से बदली वनांचल की सूरत, लुण्ड्रा के ग्रामीणों का पैदल सफर हुआ खत्म

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन की 'मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना' वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों...

सीएम भजनलाल शर्मा ने 181 हेल्पलाइन सेंटर पर खुद सुनी जनसमस्याएं, मौके पर ही दिए समाधान के निर्देश

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की जनता की समस्याओं के त्वरित...

नेहरू-अंबेडकर सब गलत, बस मोदी जी की तपस्या अधूरी: भगवंत मान का पीएम और भाजपा पर बड़ा हमला

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार फिर आक्रामक रुख अपनाते हुए...

More like this

भेल के पुराने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की आर्थिक सुरक्षा के लिए बढ़ाए हाथ, सीएमडी को सौंपा ज्ञापन

90 के दशक के रिटायर कर्मियों को 'इन्वर्स सिस्टम' से अधिक सहायता देने की...

भेल के खंडहर क्वार्टर में शराब पार्टी कर रहे युवकों से फिल्मी स्टाइल में लूट, वीडियो वायरल

भोपाल। राजधानी के भेल क्षेत्र स्थित एक सुनसान खंडहर में शराब पार्टी करना दो...

ईडी से मिला इंटक का प्रतिनिधिमंडल, रिवार्ड स्कीम और पीपी बोनस की मांग

भोपाल। हैवी इलेक्ट्रिकल मजदूर ट्रेड यूनियन (इंटक) के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने भेल...