8.8 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यभगवंत मान सरकार बजट में महिलाओं को विशेष तोहफ़ा देने की कर...

भगवंत मान सरकार बजट में महिलाओं को विशेष तोहफ़ा देने की कर रही तैयारी

Published on

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा में 2026-27 के बजट सत्र के पहले दिन के बाद सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण रणनीति बैठक की इस बैठक में विधायकों को वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा पेश किए जाने वाले 2026-27 के बजट के सजीव प्रसारण के लिए पार्टी कार्यालयों, व्यस्त बाजारों और गांवों में बड़ी स्क्रीन लगाने के निर्देश दिए गए।

पार्टी मामलों के प्रभारी मनीष सिसोदिया और वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई इस बैठक में विधायकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वो महिला पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से शामिल करें और पार्टी कार्यालयों, व्यस्त बाजारों तथा गांवों में बड़े स्क्रीन लगाकर बजट घोषणा की लाइव स्ट्रीमिंग सुनिश्चित करें।

पूरा होगा सबसे बड़ा चुनाव वादा

सरकार का कहना है कि ये कदम इसलिए उठाया गया है, क्योंकि पंजाब सरकार अपने 2022 चुनाव पूर्व के प्रमुख वादे को पूरा करने जा रही है- राज्य की हर महिला को प्रतिमाह ₹1,000 की आर्थिक सहायता. वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा रविवार (8 मार्च) को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पंजाब विधानसभा में बजट पेश करेंगे, जिसे ‘महिला दिवस उपहार’ के रूप में देखा जा रहा है।

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी योजना

दरअसल, AAP ने 2022 विधानसभा चुनाव में हर 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिला को ₹1,000 मासिक देने का वादा किया था। ये वादा अब तक पूरा नहीं हुआ था, लेकिन अब अंतिम पूर्ण बजट (2027 चुनाव से पहले) में इसे लागू करने की तैयारी है। सरकार का मानना है कि ये योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी, खासकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को।

पार्टी नेताओं का मानना है कि इस कदम से राज्य की करोड़ों महिलाओं को आर्थिक लाभ मिलेगा। यही कारण है कि बजट की घोषणा को एक उत्सव की तरह मनाने और जनता को सीधे जोड़ने की तैयारी की गई है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....