9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeभोपालसेज कॉलेज का सनसनीखेज मामला, सीनियर छात्रों ने दो जूनियर को मारी...

सेज कॉलेज का सनसनीखेज मामला, सीनियर छात्रों ने दो जूनियर को मारी गोली

Published on

भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स इलाके में स्थित सेज कॉलेज के सीनियर छात्रों द्वारा अपने ही दो जूनियर छात्रों पर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात लगभग पौने एक बजे मल्टी की पार्किंग में इस वारदात को अंजाम दिया। हमले में अंशुतेज पाटिल और वासु गुप्ता को टारगेट कर गोलियां चलाई गईं, जिससे एक छात्र के सीने और दूसरे के पेट में गंभीर चोटें आई हैं। वारदात के बाद दोनों घायलों को उनका साथी हेमंत शर्मा अस्पताल ले गया, जिसने पुलिस में प्रकरण दर्ज कराया है।

 

फरियादी हेमंत शर्मा मूलतः उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले का रहने वाला है और सेज कॉलेज में प्रथम वर्ष का छात्र है। घटनाक्रम के अनुसार, हमले से पहले सीनियर छात्र मल्टी में शराब पार्टी कर रहे थे और भारी हंगामा कर रहे थे। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर आरोपी सुधांशु सिंह, ओम तिवारी और अनिकेत शर्मा ने हथियार निकाल लिए। हमले में अंशुतेज पाटिल के पेट से खून बहने लगा, वहीं वासु गुप्ता के बाएं कंधे और सीने के पास गोली लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी अपनी पल्सर बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।

इस गंभीर मामले में अब स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। मामले में दर्ज हुई एफआईआर की तकनीकी भाषा को लेकर आरोप लग रहे हैं कि पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। जब इस संबंध में आधिकारिक प्रतिक्रिया के लिए थाना प्रभारी सुनील दुबे से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। हालांकि, पुलिस सूत्रों ने एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि कर दी है। कॉलेज कैंपस और हॉस्टल क्षेत्र में हुई इस गोलीबारी से छात्रों और स्थानीय रहवासियों में दहशत का माहौल है।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

आयुष्मान योजना में बड़ी कार्रवाई, प्रदेश के 126 अस्पतालों की मान्यता समाप्त

भोपाल। भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत मध्यप्रदेश में बड़ी कार्रवाई करते...

भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़ा फर्जीवाड़ा, अपात्र लोगों को मिला लाभ

भोपाल। राजधानी भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने...

बड़ा तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने का महाभियान शुरू, भदभदा में चलीं जेसीबी, 15 दिनों में हटेंगे 347 निर्माण

भोपाल। राजधानी की जीवनरेखा कहे जाने वाले 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण की गिरफ्त से...