9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeभोपालअवधपुरी में शराब दुकान के खिलाफ फूटा रहवासियों का गुस्सा, हटाने की...

अवधपुरी में शराब दुकान के खिलाफ फूटा रहवासियों का गुस्सा, हटाने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग

Published on

भोपाल। राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में शराब दुकानों की शिफ्टिंग का विवाद अब गहराता जा रहा है। कोलार रोड के मंदाकिनी चौराहे, ईंटखेड़ी और सेमराकलां के बाद अब अवधपुरी क्षेत्र में भी शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन शुरू हो गया है। रविवार शाम करीब 7 बजे बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासियों ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि रिहायशी इलाके में शराब का ठेका खुलने से न केवल क्षेत्र का माहौल बिगड़ रहा है, बल्कि आपराधिक गतिविधियों में भी बढ़ोत्तरी हो रही है।

शराब दुकान को हटाने की पुरजोर मांग

प्रदर्शन के दौरान स्थानीय लोगों ने विशेष रूप से अवधपुरी में ऋषिपुरम के 80 फीट रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की पुरजोर मांग की। रहवासियों का कहना है कि दुकान के कारण मोहल्ले की शांति भंग हो रही है और आए दिन होने वाले विवादों व असामाजिक तत्वों के जमावड़े के कारण महिलाओं और बच्चों का बाहर निकलना दूभर हो गया है।

प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि वे लंबे समय से इस दुकान को हटाने की मांग प्रशासन से कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने पर अब उन्हें आंदोलन का रास्ता चुनना पड़ा है। रहवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही दुकान को यहाँ से नहीं हटाया गया, तो वे अपने विरोध प्रदर्शन को और भी उग्र करेंगे।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

आयुष्मान योजना में बड़ी कार्रवाई, प्रदेश के 126 अस्पतालों की मान्यता समाप्त

भोपाल। भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत मध्यप्रदेश में बड़ी कार्रवाई करते...

भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़ा फर्जीवाड़ा, अपात्र लोगों को मिला लाभ

भोपाल। राजधानी भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने...

बड़ा तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने का महाभियान शुरू, भदभदा में चलीं जेसीबी, 15 दिनों में हटेंगे 347 निर्माण

भोपाल। राजधानी की जीवनरेखा कहे जाने वाले 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण की गिरफ्त से...