9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeभोपालसोशल मीडिया फ्रेंड ने होटल में बुलाकर की ज्यादती, शादी का झांसा...

सोशल मीडिया फ्रेंड ने होटल में बुलाकर की ज्यादती, शादी का झांसा देकर मुकरा आरोपी

Published on

भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सोशल मीडिया फ्रेंड द्वारा ज्यादती करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जो फिलहाल फरार बताया जा रहा है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, देहात क्षेत्र में रहने वाली 18 वर्षीय पीड़िता, जिसने हाल ही में कक्षा बारहवीं की परीक्षा पास की है, ने बताया कि 17 फरवरी को इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी दोस्ती ललिता नगर निवासी आकाश ठाकुर से हुई थी। आकाश शादी-पार्टी में खाना बनाने का काम करता है।

इंस्टाग्राम पर शुरू हुई यह दोस्ती धीरे-धीरे बातचीत में बदल गई। पीड़िता का आरोप है कि 03 मार्च को आकाश ने उसे मिलने के लिए ललिता नगर बुलाया, जहाँ से वह उसे एक होटल में ले गया। आरोपी ने युवती को करीब दो घंटे तक कमरे में बंधक बनाकर रखा और उसके साथ ज्यादती की। घटना के समय आरोपी ने युवती से कहा था कि वह उसे पसंद करता है और जल्द ही उससे शादी करेगा, लेकिन बाद में वह अपने वादे से मुकर गया। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

आयुष्मान योजना में बड़ी कार्रवाई, प्रदेश के 126 अस्पतालों की मान्यता समाप्त

भोपाल। भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत मध्यप्रदेश में बड़ी कार्रवाई करते...

भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़ा फर्जीवाड़ा, अपात्र लोगों को मिला लाभ

भोपाल। राजधानी भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने...

बड़ा तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने का महाभियान शुरू, भदभदा में चलीं जेसीबी, 15 दिनों में हटेंगे 347 निर्माण

भोपाल। राजधानी की जीवनरेखा कहे जाने वाले 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण की गिरफ्त से...