15 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeभोपालइंदौर में ट्रक में घुसी बारात से भरी गाड़ी, चार की मौत

इंदौर में ट्रक में घुसी बारात से भरी गाड़ी, चार की मौत

Published on

भोपाल। इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बारात से लौट रहे चार लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा इंदौर बायपास पर उस समय हुआ, जब दुल्हन को लेकर लौट रही बारात की गाड़ी आगे चल रहे भूसे से भरे ट्रक में पीछे से जा घुसी। जानकारी के मुताबिक, सदर बाजार क्षेत्र का एक परिवार आष्टा में शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था।

दूल्हा-दुल्हन अलग वाहन में थे, जबकि करीब 12 बाराती एक तूफान गाड़ी में सवार थे। जैसे ही यह गाड़ी खुड़ैल क्षेत्र के बायपास पर पहुंची, सामने चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। तेज रफ्तार में आ रही बारातियों की गाड़ी संभल नहीं पाई और सीधे ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान इरफान, आरिस, फरहान और अफराद के रूप में हुई है।

Latest articles

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

व्यापमं घोटाले के 847 आरोपियों के खिलाफ एक ही गवाह, सुरक्षा भी नहीं

भोपाल। मप्र के सबसे चर्चित और देश के सबसे बड़े भर्ती घोटालों में से...

More like this

व्यापमं घोटाले के 847 आरोपियों के खिलाफ एक ही गवाह, सुरक्षा भी नहीं

भोपाल। मप्र के सबसे चर्चित और देश के सबसे बड़े भर्ती घोटालों में से...

इंदौर में सड़क चौड़ीकरण के लिए बुलडोजर कार्रवाई, 80 से अधिक मकान-दुकानें हटाई गईं

इंदौर। शहर के गुटकेश्वर मंदिर से सदर बाजार रोड तक सड़क चौड़ीकरण योजना के...

गौतम नगर में 10वीं की छात्रा से छेड़छाड़, घर में घुसकर अश्लील हरकत करने का आरोप

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ लंबे...