जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी समितियों के आधुनिकीकरण और किसानों के कल्याण की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने सोमवार को मण्डियों के उन्नयन के लिए 40 करोड़ 63 लाख रुपये के विकास कार्यों और किसानों की सुविधा के लिए 46 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से ‘किसान विश्राम स्थलों’ के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की है।
इन जिलों की मण्डियों को मिलेगा नया स्वरूप मुख्यमंत्री की इस स्वीकृति से प्रदेश के विभिन्न जिलों की मण्डियों में बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी। इसमें मुख्य रूप से जैसलमेर, रायसिंहनगर (श्रीगंगानगर), नोखा (बीकानेर), कोटपूतली, मदनगंज-किशनगढ़ (अजमेर), भादरा व गोलूवाला (हनुमानगढ़), सूरतगढ़, चौमूं (जयपुर), कोटा, लालसोट (दौसा), सवाई माधोपुर, रामगंजमण्डी, डूंगरपुर, पहाड़ी व डीग, सोजत (पाली) और गोविन्दगढ़ (अलवर) शामिल हैं।
