11.4 C
London
Wednesday, April 8, 2026
Homeभोपालअयोध्या नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ...

अयोध्या नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ 2 शातिर तस्कर गिरफ्तार

Published on

भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर थाना पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घेराबंदी कर दो शातिर शराब तस्करों को 10 पेटी (90 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब और तस्करी में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन सहित गिरफ्तार किया है। बरामद किए गए मशरूके की कुल कीमत लगभग 1.70 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस आयुक्त संजय कुमार और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी के निर्देशों पर डीसीपी जोन-2 विवेक सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान रवि शर्मा उर्फ राज शर्मा और मनीष साहू के रूप में हुई है, जो पूर्व में भी शराब तस्करी और मारपीट जैसे गंभीर अपराधों में जेल जा चुके हैं। पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि वे शराब ठेका परिवर्तन (शराब दुकानों के नवीनीकरण/बदलाव) के समय का लाभ उठाकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे। उन्होंने रायसेन और विदिशा जिलों से कम कीमतों पर भारी मात्रा में शराब खरीदी थी, जिसे वे भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप से ‘होम डिलीवरी’ कर ऊंचे दामों पर बेच रहे थे। पुलिस ने सोमवार को डी-सेक्टर दशहरा मैदान के पास घेराबंदी कर इन्हें उस समय दबोचा जब वे शराब की खेप खपाने की तैयारी में थे।

थाना प्रभारी निरीक्षक महेश लिल्हारे के नेतृत्व में हुई इस सराहनीय कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुनील देशमुख, विजय कलचुरी और उनकी टीम की मुख्य भूमिका रही। मुख्य आरोपी रवि शर्मा, जो आनंद नगर का निवासी है और मिनाल गेट के पास चाय की दुकान चलाता है, उस पर पहले से ही करीब 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं मनीष साहू पर भी पूर्व में 4 मामले दर्ज पाए गए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Latest articles

डकैती की योजना विफल करने वाली पुलिस टीम का व्यापारी महासंघ ने किया सम्मान

भोपाल। राजधानी के थाना गोविंदपुरा जोन-02 पुलिस को बरखेड़ा स्थित विजय मार्केट में सोने-चांदी...

अवधपुरी में शराब दुकान के खिलाफ फूटा रहवासियों का गुस्सा: कवि पेट्रोल पंप के पास प्रदर्शन, दुकान हटाने की मांग

भोपाल। राजधानी के अवधपुरी क्षेत्र में शराब दुकान खोले जाने के विरोध में स्थानीय...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट की, ‘माता कौशल्या के राम’ की बेल मेटल कलाकृति

नई दिल्ली। विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की।...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ‘हरियालो राजस्थान’ की ओर बढ़ता प्रदेश

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास की...

More like this

डकैती की योजना विफल करने वाली पुलिस टीम का व्यापारी महासंघ ने किया सम्मान

भोपाल। राजधानी के थाना गोविंदपुरा जोन-02 पुलिस को बरखेड़ा स्थित विजय मार्केट में सोने-चांदी...

अवधपुरी में शराब दुकान के खिलाफ फूटा रहवासियों का गुस्सा: कवि पेट्रोल पंप के पास प्रदर्शन, दुकान हटाने की मांग

भोपाल। राजधानी के अवधपुरी क्षेत्र में शराब दुकान खोले जाने के विरोध में स्थानीय...

पहचान छिपाकर छात्रा का यौन शोषण, धर्म परिवर्तन का दबाव, मुख्य आरोपी फरार

भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी की छात्रा के साथ...