11.4 C
London
Wednesday, April 8, 2026
Homeभोपालएमपी में आंधी-बारिश का नया सिस्टम एक्टिव, कई जिलों में ओले गिरने...

एमपी में आंधी-बारिश का नया सिस्टम एक्टिव, कई जिलों में ओले गिरने का अलर्ट

Published on

भोपाल। मप्र में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्रदेश में आंधी-बारिश का नया सिस्टम सक्रिय हो गया है, जिसके चलते कई जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के दौरान कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार शाम के समय भिंड और श्योपुर जिलों में मध्यम गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और ओले गिरने की संभावना है। वहीं मुरैना, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, गुना, अशोकनगर, टीकमगढ़, सतना, चित्रकूट और रीवा जिलों में हल्की गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

हवाएं चलने से धूल भरी आंधी का असर

प्रदेश के कई इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने से धूल भरी आंधी का असर देखने को मिला है। राजधानी भोपाल में भी दिनभर बादल छाए रहे। मौसम केंद्र भोपाल ने 9 अप्रैल तक तेज आंधी, बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को प्रदेश के 34 जिलों में मौसम संबंधी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक कुछ जिलों में आंधी की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जबकि अन्य जिलों में 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार 11 अप्रैल को उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) सक्रिय होगा, जिसका असर मध्य प्रदेश के मौसम पर भी पड़ सकता है। इससे पहले 4, 5 और 6 अप्रैल को भी प्रदेश में मौसम का असर देखने को मिला था। 4 अप्रैल को 14 जिलों में ओलावृष्टि और 39 जिलों में तेज आंधी-बारिश दर्ज की गई थी। कई स्थानों पर तेज हवाओं और बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अप्रैल और मई प्रदेश में गर्मी के सबसे प्रमुख महीने माने जाते हैं। मार्च के दूसरे पखवाड़े में प्रदेश में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था, लेकिन हाल के पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

Latest articles

डकैती की योजना विफल करने वाली पुलिस टीम का व्यापारी महासंघ ने किया सम्मान

भोपाल। राजधानी के थाना गोविंदपुरा जोन-02 पुलिस को बरखेड़ा स्थित विजय मार्केट में सोने-चांदी...

अवधपुरी में शराब दुकान के खिलाफ फूटा रहवासियों का गुस्सा: कवि पेट्रोल पंप के पास प्रदर्शन, दुकान हटाने की मांग

भोपाल। राजधानी के अवधपुरी क्षेत्र में शराब दुकान खोले जाने के विरोध में स्थानीय...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट की, ‘माता कौशल्या के राम’ की बेल मेटल कलाकृति

नई दिल्ली। विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की।...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ‘हरियालो राजस्थान’ की ओर बढ़ता प्रदेश

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास की...

More like this

डकैती की योजना विफल करने वाली पुलिस टीम का व्यापारी महासंघ ने किया सम्मान

भोपाल। राजधानी के थाना गोविंदपुरा जोन-02 पुलिस को बरखेड़ा स्थित विजय मार्केट में सोने-चांदी...

अवधपुरी में शराब दुकान के खिलाफ फूटा रहवासियों का गुस्सा: कवि पेट्रोल पंप के पास प्रदर्शन, दुकान हटाने की मांग

भोपाल। राजधानी के अवधपुरी क्षेत्र में शराब दुकान खोले जाने के विरोध में स्थानीय...

पहचान छिपाकर छात्रा का यौन शोषण, धर्म परिवर्तन का दबाव, मुख्य आरोपी फरार

भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी की छात्रा के साथ...