11.4 C
London
Wednesday, April 8, 2026
Homeभोपालडकैती की योजना विफल करने वाली पुलिस टीम का व्यापारी महासंघ ने...

डकैती की योजना विफल करने वाली पुलिस टीम का व्यापारी महासंघ ने किया सम्मान

Published on

भोपाल। राजधानी के थाना गोविंदपुरा जोन-02 पुलिस को बरखेड़ा स्थित विजय मार्केट में सोने-चांदी की दुकानों में डकैती की बड़ी साजिश को नाकाम करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने में मिली शानदार सफलता के लिए सम्मानित किया गया है। भेल व्यापारी महासंघ, विजय मार्केट द्वारा आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में पुलिस टीम की इस तत्परता और सराहनीय कार्रवाई की प्रशंसा की गई। व्यापारियों ने कहा कि पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र के व्यवसायियों में सुरक्षा का भाव मजबूत हुआ है।

समारोह के दौरान अति. पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री गौतम सोलंकी, सहायक पुलिस आयुक्त गोविंदपुरा सुश्री अदिति बी. सक्सेना और निरीक्षक अवधेश सिंह तोमर को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही, डकैती की योजना विफल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जांबाज पुलिसकर्मियों, जिनमें प्रधान आरक्षक नरेन्द्र सिंह चौहान और आरक्षक सुनील डांगे शामिल हैं, का भी विशेष सम्मान किया गया। इस अवसर पर व्यापारी महासंघ के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह के समन्वय और सुरक्षा की अपेक्षा जताई।

Latest articles

अवधपुरी में शराब दुकान के खिलाफ फूटा रहवासियों का गुस्सा: कवि पेट्रोल पंप के पास प्रदर्शन, दुकान हटाने की मांग

भोपाल। राजधानी के अवधपुरी क्षेत्र में शराब दुकान खोले जाने के विरोध में स्थानीय...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट की, ‘माता कौशल्या के राम’ की बेल मेटल कलाकृति

नई दिल्ली। विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की।...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ‘हरियालो राजस्थान’ की ओर बढ़ता प्रदेश

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास की...

मोगा रैली में बरसे सीएम मान: आढ़तियों की हड़ताल पर सख्त रुख और ’30 दिन तकसीम’ योजना का बड़ा एलान

मोगा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोगा में एक विशाल जनसभा को...

More like this

अवधपुरी में शराब दुकान के खिलाफ फूटा रहवासियों का गुस्सा: कवि पेट्रोल पंप के पास प्रदर्शन, दुकान हटाने की मांग

भोपाल। राजधानी के अवधपुरी क्षेत्र में शराब दुकान खोले जाने के विरोध में स्थानीय...

पहचान छिपाकर छात्रा का यौन शोषण, धर्म परिवर्तन का दबाव, मुख्य आरोपी फरार

भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी की छात्रा के साथ...

एमपी में आंधी-बारिश का नया सिस्टम एक्टिव, कई जिलों में ओले गिरने का अलर्ट

भोपाल। मप्र में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्रदेश में...