11.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यलापरवाही पर वेरका मिजल्क प्लांट के 3 अधिकारियों पर गाज, सस्पेंड करने...

लापरवाही पर वेरका मिजल्क प्लांट के 3 अधिकारियों पर गाज, सस्पेंड करने का फैसला

Published on

लुधियाना। वेरका मिल्क प्लांट के 3 अधिकारियों पर गाज गिरी है। मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब सहकारिता दूध उत्पादक फेडरेशन लिमिटेड की और से वेरका मिल्क प्लांट लुधियाना के जनरल मैनेजर दलजीत सिंह, क्वॉलिटी मैनेजर गुरइकबाल सिंह तथा प्रोडक्शन मैनेजर परितोष मिश्रा को ड्यूटी में लापरवाही के चलते सस्पेंड करने का फैसला लिया गया है।

जानकारी के लिए बता दें कि वेरका मिल्क प्लांट लुधियाना की और से इंडियन आर्मी को सूखे दूध पाउडर की 2 खेप भेजी गई थी जिनमें एक 58।338 मीट्रिक टन तथा दूसरी 66।654 मीट्रिक टन थी। लेकिन मिल्क प्लांट लुधियाना की और से भेजी गई सूखे दूध पाउडर की दोनों खेप के नमूने फेल हो गए जिसकी वजह से इंडियन आर्मी द्वारा सूखे दूध पाउडर को रिजेक्ट कर दिया गया।

वेरका की क्वालिटी पर सवालिया निशान

वेरका मिल्क यूनियन एक प्रतिष्ठित संस्थान है। अगर इंडियन आर्मी की और से वेरका दूध पाउडर को घटिया क्वालिटी के चलते अस्वीकार कर दिया गया है तो आम लोग वेरका की क्वालिटी पर कैसे भरोसा कर सकते हैं। इस प्रकार का मामला सामने आने से जहां वेरका मिल्क के उत्पादों से लोगो का विश्वास कमजोर हुआ वही वेरका को ऊपर लेजाने के पंजाब सरकार के दावों की भी पोल खुल गई।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....