16.5 C
London
Tuesday, June 9, 2026
Homeभोपालभोपाल के 45 इलाकों में शुक्रवार को 6 घंटे तक गुल रहेगी...

भोपाल के 45 इलाकों में शुक्रवार को 6 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

Published on

भोपाल। राजधानी के करीब 45 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार को मेंटेनेंस कार्यों के चलते 2 से 6 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी द्वारा मानसून पूर्व सुधार और लाइनों के रखरखाव के लिए यह शटडाउन लिया जा रहा है, जिससे गोविंदपुरा, पत्रकार कॉलोनी और कमला नगर जैसे बड़े रहवासी क्षेत्रों में सप्लाई प्रभावित रहेगी।

शेड्यूल के अनुसार, सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक कोलार, दानिश नगर और ज्योति नगर जैसे इलाकों में बिजली बंद रहेगी, वहीं गोविंदपुरा, गांधी नगर और सागर स्टेट जैसे क्षेत्रों में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक लंबा पावर कट रहेगा। इसके अलावा बर्रई और कस्तूरी होम्स में सुबह 10:30 से दोपहर 2:30 बजे तक तथा वास्तु विहार व राधाकुंज कॉलोनी में दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक सप्लाई ठप रहेगी। बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि वे कटौती के समय को देखते हुए अपने जरूरी काम समय रहते निपटा लें ताकि उन्हें असुविधा का सामना न करना पड़े।

Latest articles

बगावत की आहट के बीच ममता के गुट का दावा- शाह के बुलावे पर दिल्ली गए यूसुफ पठान?

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी बगावत अब और...

कांग्रेस के कई विधायक विशेष विमान से बंगलूरू रवाना, अजय सिंह बोले- चार-पांच भाजपा नेता हमारे संपर्क में

भोपाल। मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने...

MP में मंडी फ़ीस बढ़ी; सरकार को ₹800 करोड़ का रेवेन्यू मिलेगा; भोपाल मेट्रो की लागत बढ़कर ₹10,033 करोड़ हुई

भोपाल। भोपाल मेट्रो रेल परियोजना को पूरा करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने इसकी...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों मेधावी श्रमिक पुत्री महेश्वरी को मिली 2 लाख रुपए की सहायता राशि

रायपुर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले की होनहार और मेधावी छात्रा महेश्वरी कोर्राम को कक्षा...

More like this

कांग्रेस के कई विधायक विशेष विमान से बंगलूरू रवाना, अजय सिंह बोले- चार-पांच भाजपा नेता हमारे संपर्क में

भोपाल। मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने...

MP में मंडी फ़ीस बढ़ी; सरकार को ₹800 करोड़ का रेवेन्यू मिलेगा; भोपाल मेट्रो की लागत बढ़कर ₹10,033 करोड़ हुई

भोपाल। भोपाल मेट्रो रेल परियोजना को पूरा करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने इसकी...

मानसून से पहले सड़कों पर उतरे मंत्री विश्वास सारंग, नालों की सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण

भोपाल। नरेला विधानसभा क्षेत्र में आगामी मानसून के दौरान जलभराव और बाढ़ जैसी संभावित...