9 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeभोपालशादी में दूल्हे ने किया फायरिंग, वीडियो वायरल होने पर मामला दर्ज

शादी में दूल्हे ने किया फायरिंग, वीडियो वायरल होने पर मामला दर्ज

Published on

भोपाल। राजधानी के परवरिया थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान दूल्हे द्वारा कट्टे से हर्ष फायरिंग करने का मामला सामने आया है। जोश में किए गए इस होश खो देने वाले कृत्य का वीडियो बारातियों ने इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दूल्हे और उसके चाचा-ससुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जानकारी के अनुसार, प्रॉपर्टी ब्रोकर मिस्बा खान की शादी 8 अप्रैल को बैरसिया रोड स्थित ‘द डी फॉर्म हाउस’ में थी। बारात के पहुंचने पर जब जश्न चल रहा था, तभी दूल्हे के चाचा-ससुर असलम खान ने अपना कट्टा निकालकर दूल्हे को थमा दिया।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि दूल्हा मिस्बा खान डांस करते हुए कट्टे से हवाई फायर कर रहा है, जबकि आसपास मौजूद उसके दोस्त और परिजन नोट उड़ा रहे हैं। बारातियों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जैसे ही यह रील पुलिस के पास पहुंची, महकमा एक्शन मोड में आ गया। परवरिया पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की और कट्टा उपलब्ध कराने वाले आरोपी असलम खान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने असलम के कब्जे से अवैध हथियार भी बरामद किया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, फायरिंग करने वाला दूल्हा मिस्बा खान फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि अवैध हथियार से हर्ष फायरिंग करना कानूनन अपराध है और इस मामले में शामिल सभी लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। किसी को चोट नहीं आई है, लेकिन सार्वजनिक स्थल पर इस तरह का कृत्य जानलेवा साबित हो सकता था।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

भोपाल जंक्शन का आउटर यात्रा कर रही महिलाओं के लिए बना असुरक्षित

भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल जंक्शन से दर्जनों ट्रेनें गुजरती हैं। इसमें निशातपुरा से...

कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई: 157 आवेदकों ने सुनाई अपनी पीड़ा

अधिकारियों ने मौके पर किया कई समस्याओं का समाधान, त्वरित कार्यवाही के निर्देश भोपाल। कलेक्टर...

पटरी से उतरी शहर की लाइफलाइन: 350 से घटकर 50 रह गई बसों की संख्या

भोपाल। राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। कभी शहर...