16.5 C
London
Tuesday, June 9, 2026
Homeभोपालऐशबाग इलाके में दिनदहाड़े हवाई फायर कर दहशत फैलाने वाला बदमाश गिरफ्तार

ऐशबाग इलाके में दिनदहाड़े हवाई फायर कर दहशत फैलाने वाला बदमाश गिरफ्तार

Published on

भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में दिनदहाड़े हवाई फायर कर सनसनी फैलाने वाले बदमाश दिलावर खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच और पूछताछ में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि आरोपी ने जिस पिस्टल से फायर किया था, वह असल में नकली थी। यह पिस्टल केवल आग उगलने और धुआं फैलाने का काम करती है, जिसका इस्तेमाल आरोपी लोगों को डराने-धमकाने के लिए करता था। घटना बुधवार दोपहर बाग उमराव दूल्हा इलाके की है।

बरखेड़ी निवासी एक महिला गमी में शामिल होने जा रही थी, तभी यू-टर्न लेते समय उसकी एक्टिवा एक बाइक से टकराते-टकराते बची। इसी बात पर बाइक सवार दिलावर खान बहस करने लगा और अचानक कमर से पिस्टल निकाल ली। बहादुर महिला डरी नहीं और आरोपी से भिड़ गई। छीना-झपटी के दौरान आरोपी ने हवाई फायर किया और मौके से फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मंगलवारा पुलिस ने गुरुवार सुबह दिलावर को धर दबोचा।

पुलिस के मुताबिक, दिलावर खान वर्ष 2025 से मंगलवारा थाने के एक अन्य आपराधिक मामले में फरार चल रहा था। पुलिस ने उसके पास से वह नकली पिस्टल भी जब्त कर ली है। आरोपी ने कबूल किया है कि वह केवल इलाके में अपना रौब जमाने और लोगों को डराने के लिए ऐसी नकली पिस्टल अपने पास रखता था। फिलहाल पुलिस आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

Latest articles

बगावत की आहट के बीच ममता के गुट का दावा- शाह के बुलावे पर दिल्ली गए यूसुफ पठान?

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी बगावत अब और...

कांग्रेस के कई विधायक विशेष विमान से बंगलूरू रवाना, अजय सिंह बोले- चार-पांच भाजपा नेता हमारे संपर्क में

भोपाल। मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने...

MP में मंडी फ़ीस बढ़ी; सरकार को ₹800 करोड़ का रेवेन्यू मिलेगा; भोपाल मेट्रो की लागत बढ़कर ₹10,033 करोड़ हुई

भोपाल। भोपाल मेट्रो रेल परियोजना को पूरा करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने इसकी...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों मेधावी श्रमिक पुत्री महेश्वरी को मिली 2 लाख रुपए की सहायता राशि

रायपुर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले की होनहार और मेधावी छात्रा महेश्वरी कोर्राम को कक्षा...

More like this

कांग्रेस के कई विधायक विशेष विमान से बंगलूरू रवाना, अजय सिंह बोले- चार-पांच भाजपा नेता हमारे संपर्क में

भोपाल। मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने...

MP में मंडी फ़ीस बढ़ी; सरकार को ₹800 करोड़ का रेवेन्यू मिलेगा; भोपाल मेट्रो की लागत बढ़कर ₹10,033 करोड़ हुई

भोपाल। भोपाल मेट्रो रेल परियोजना को पूरा करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने इसकी...

मानसून से पहले सड़कों पर उतरे मंत्री विश्वास सारंग, नालों की सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण

भोपाल। नरेला विधानसभा क्षेत्र में आगामी मानसून के दौरान जलभराव और बाढ़ जैसी संभावित...