25.9 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeभोपालशादी के लिए लड़की देखकर लौट रहे परिवार में मातम, ट्रक की...

शादी के लिए लड़की देखकर लौट रहे परिवार में मातम, ट्रक की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत

Published on

भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत रापड़िया बाईपास पर बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सामान से लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी बाल-बाल बच गया। मृतक अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में शादी के लिए लड़की देखकर घर लौट रहा था। एएसआई अखिलेश कुमार के अनुसार, मृतक की पहचान गेंदालाल आदिवासी (40) निवासी लटेरी के रूप में हुई है।

गेंदालाल पेशे से मजदूर था। वह बुधवार को अपने रिश्तेदारों के साथ 11 मिल बाईपास के पास एक गांव में शादी का रिश्ता देखने आया था। देर रात करीब 12 बजे जब वह बाइक से वापस लटेरी जाने के लिए निकला, तभी रापड़िया बाईपास पर पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गेंदालाल का एक हाथ कटकर अलग हो गया और सिर व सीना बुरी तरह कुचल जाने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया।

सूचना मिलते ही कटारा हिल्स पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने घेराबंदी कर दुर्घटनाकारी ट्रक को कब्जे में ले लिया है और आरोपी चालक को भी हिरासत में ले लिया गया है। गुरुवार दोपहर हमीदिया अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने बताया कि जिस घर में शादी की चर्चा और खुशियों का माहौल था, वहां इस हादसे की खबर पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

More like this

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...