15.5 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeभोपालराजधानी में आत्महत्या की दो घटनाएं: भाई के फोन न उठाने पर...

राजधानी में आत्महत्या की दो घटनाएं: भाई के फोन न उठाने पर युवती ने दी जान, विवाहिता ने भी लगाया फंदा

Published on

भोपाल। शहर में बीते 24 घंटों के दौरान आत्महत्या के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं, जिनमें एक युवती और एक विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पहली घटना टीला जमालपुरा इलाके के काजी कैंप की है, जहाँ 22 वर्षीय शफुगत्ता पिता मुन्ना खान ने गुरुवार दोपहर अपने कमरे में फांसी लगा ली। थाना प्रभारी अखिलेश उपाध्याय ने बताया कि युवती दोपहर 12 बजे से लगातार अपने भाई को फोन लगा रही थी, लेकिन भाई द्वारा बार-बार कॉल काटने से नाराज होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं, दूसरी घटना हबीबगंज थाना क्षेत्र के पीसी नगर की है, जहाँ 40 वर्षीय विवाहिता बबीता सारवान ने गुरुवार रात करीब 11 बजे अज्ञात कारणों के चलते अपने कमरे में फंदा लगा लिया। परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई, तो वे तत्काल उसे जेपी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। दोनों ही मामलों में पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है ताकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सके।

Latest articles

ईडी की बड़ी कार्रवाई: पूर्व ईएनसी गोविंद मेहरा और आबकारी अधिकारी भदौरिया की 85.45 करोड़ की संपत्ति कुर्क

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मप्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी डिजिटल और...

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर फिर नोटिस कार्रवाई, तीन साल में 300 एफआईआर के बावजूद नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

भोपाल। भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासनिक और नगर निगम की कार्रवाई एक...

एनएचएम के 32 हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, 8 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी

भोपाल। मप्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा...

More like this