9.2 C
London
Saturday, April 11, 2026
Homeराज्यपीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

Published on

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान देश के पहले ‘इंटीग्रेटेड रिफाइनरी कम पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स’ का लोकार्पण करेंगे। यह महत्वाकांक्षी परियोजना न केवल देश और प्रदेश की ऊर्जा सुरक्षा को सशक्त करेगी, बल्कि क्षेत्रीय आर्थिक विकास को भी नई गति प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस ऐतिहासिक अवसर के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कॉम्प्लेक्स राजस्थान के औद्योगिक परिदृश्य में एक मील का पत्थर साबित होगा।

इस पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स की सबसे बड़ी विशेषता इसका बहुआयामी उत्पादन मॉडल है। यहां पेट्रोल और डीजल जैसे पारंपरिक ईंधन के साथ-साथ औद्योगिक उपयोग के लिए महत्वपूर्ण उत्पादों जैसे पॉलीप्रोपाइलीन, एलएलपीडीई , एचडीपीई , बेंजीन, टोल्यून और ब्यूटाडाइन का बड़े पैमाने पर उत्पादन किया जाएगा। इन कच्चे माल की उपलब्धता से क्षेत्र में प्लास्टिक, टेक्सटाइल और केमिकल आधारित सहायक उद्योगों का जाल बिछेगा, जिससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के हजारों नए अवसर सृजित होंगे। शासन स्तर पर इस विशाल परिसर के उद्घाटन समारोह को भव्य और यादगार बनाने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

Latest articles

जम्बूरी मैदान में 20 अप्रैल को होगा 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह, गृहस्थी के लिए मिलेगी 50 हजार की सामग्री

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र के अंतर्गत जम्बूरी मैदान, आनंद नगर में आगामी 20...

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

सीएम मान ने पीआरटीसी के बेड़े में शामिल कीं 250 बसें, अकाली दल और कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

पटियाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पटियाला दौरे के दौरान पीआरटीसी के बेड़े...

More like this