21.1 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती

बीएचईएल में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती

Published on

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) भोपाल में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पारंपरिक हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई।
इस गरिमामयी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी.यू. सिंह ने की। कार्यक्रम में बीएचईएल के सभी महाप्रबंधक एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथियों के रूप में अपर महाप्रबंधक एवं संपर्क अधिकारी एसटी/एससी सर्विसमेन मनीष ठाकुर, अपर महाप्रबंधक एवं संपर्क अधिकारी ओबीसी दिलीप कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। साथ ही संयुक्त शेड्यूल कास्ट, शेड्यूल ट्राइब्स एवं ओबीसी एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों एवं कर्मचारियों ने बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर विभिन्न ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।कार्यक्रम की शुरुआत कमला नेहरू बाल उद्यान और डॉ. आंबेडकर पार्क में माल्यार्पण से हुई, जिसके बाद बुद्ध वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

Latest articles

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में भीषण आग: करोड़ों का नुकसान, 100 टैंकर पानी और जेसीबी की मदद से पाया काबू

भोपाल। भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित 'शुभम एंटरप्राइजेस' फैक्ट्री में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी...

भेल थ्रिफ्ट सोसाइटी का प्रतिभा सम्मान आज, भेल के ईडी रहेंगे मौजूद

भोपाल। बीएचईएल थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसाइटी का प्रतिभा सम्मान आज, भेल के ईडी रहेंगे मौजूद

भोपाल। बीएचईएल थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...