21.1 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeभोपालअयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

Published on

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 2 युवतियों सहित 3 गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6.285 किलोग्राम गांजा और एक मोटरसाइकिल जब्त की है।

जब्त सामग्री

  • 6.285 किलोग्राम गांजा
  • 1 जिक्सर मोटरसाइकिल
  • कुल कीमत करीब 2.70 लाख रुपये

ऐसे पकड़े गए आरोपी

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अरेड़ी रोड पर निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास कुछ लोग गांजा बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर 2 युवतियों और 1 युवक को गिरफ्तार किया।

आरोपी कौन हैं

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है- विनय कुमार लोधी (25), निवासी रायसेन अंकिता ठाकुर (19), निवासी रायसेन आरोही सिंह उर्फ सरीता चौहान (28), निवासी रीवा तीनों आरोपी भोपाल में किराये के मकान में रहकर तस्करी कर रहे थे।

 

उड़ीसा से लाते थे गांजा

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे ओडिशा से गांजा लाकर भोपाल और रायसेन में सप्लाई करते थे। युवतियां खुद गांजा लेकर आती थीं। इसके बाद स्थानीय पेडलर्स के जरिए सप्लाई किया जाता था।

 

युवाओं और मजदूरों को बनाते थे निशाना

आरोपी खासतौर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं स्लम एरिया के मजदूर वर्ग को टारगेट कर नशे का जाल फैला रहे थे। लग्जरी लाइफ के लिए शुरू की तस्करी पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जल्दी पैसा कमाने महंगी लाइफस्टाइल जीने के लिए उन्होंने गांजा तस्करी का रास्ता अपनाया।

पुलिस अधिकारियों का नेतृत्व

यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त जोन-02 विवेक सिंह के निर्देशन में की गई। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों संजय कुमार और अवधेश गोस्वामी के मार्गदर्शन में नशा मुक्ति अभियान के तहत लगातार कार्रवाई जारी है।

 

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस सफलता में थाना प्रभारी महेश लिल्हारे सहित पूरी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने सतर्कता और तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।

Latest articles

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में भीषण आग: करोड़ों का नुकसान, 100 टैंकर पानी और जेसीबी की मदद से पाया काबू

भोपाल। भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित 'शुभम एंटरप्राइजेस' फैक्ट्री में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी...

भेल थ्रिफ्ट सोसाइटी का प्रतिभा सम्मान आज, भेल के ईडी रहेंगे मौजूद

भोपाल। बीएचईएल थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

More like this

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में भीषण आग: करोड़ों का नुकसान, 100 टैंकर पानी और जेसीबी की मदद से पाया काबू

भोपाल। भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित 'शुभम एंटरप्राइजेस' फैक्ट्री में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी...

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...