13.8 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeभोपालबड़ा तालाब अतिक्रमण: प्रशासन की कार्रवाई पर ब्रेक, 347 में से केवल...

बड़ा तालाब अतिक्रमण: प्रशासन की कार्रवाई पर ब्रेक, 347 में से केवल 50 कब्जे हटे

Published on

भोपाल। राजधानी की लाइफ लाइन कहे जाने वाले ‘बड़ा तालाब’ को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान में प्रशासनिक अमले की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। एनजीटी (NGT) की कड़ी फटकार के बाद शुरू हुई यह मुहिम रसूखदारों के दबाव और नेतृत्व परिवर्तन के बीच फाइलों में सिमटती नजर आ रही है। तालाब के फुल टैंक लेवल (FTL) से 50 मीटर के दायरे में चिन्हित किए गए 347 अवैध कब्जों में से अब तक महज 50 पर ही बुलडोजर चल सका है। तालाब के संरक्षण के लिए तत्कालीन कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने 6 से 21 अप्रैल तक का एक सख्त एक्शन प्लान तैयार किया था। इसके लिए पुलिस और नगर निगम के साथ समन्वय कर टीमें भी बनाई गई थीं।

शुरुआती चार दिनों (6, 10 और 13 अप्रैल) में भदभदा, हलालपुरा और सेवनिया गोंड क्षेत्र में कुछ बाउंड्रीवॉल और टीन शेड हटाए गए। लेकिन 12 अप्रैल को कलेक्टर के तबादले के बाद 15 अप्रैल से यह अभियान पूरी तरह ठप पड़ा है। सूत्रों की मानें तो जिम्मेदार अधिकारियों ने नेतृत्व बदलते ही बड़े अतिक्रमणों से दूरी बना ली है। निर्धारित शेड्यूल के अनुसार, 11 अप्रैल को बैरागढ़ के काशियाना बंगले के पीछे और 15-16 अप्रैल को मैरिज गार्डन सहित बड़े पक्के निर्माण हटाए जाने थे। वहीं, आज 17 अप्रैल को हुजूर तहसील की सरकारी जमीन से कब्जे हटाए जाने का प्रस्ताव था, लेकिन धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं दिखी।

गौरतलब है कि अब अभियान के केवल चार दिन (18 से 21 अप्रैल) शेष बचे हैं, जिनमें टीटी नगर और बैरागढ़ के शेष अतिक्रमण हटाना प्रस्तावित है। भोपाल के नवागत कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने पदभार ग्रहण करते ही भोज वेटलैंड को शहर की शान बताते हुए चुनौतियों को दूर करने की बात कही है।

हालांकि, जमीन पर हकीकत यह है कि सर्वे में आए 347 कब्जों में कई रसूखदारों और सरकारी विभागों के निर्माण भी शामिल हैं, जिन पर हाथ डालने से अधिकारी बच रहे हैं। अब देखना यह होगा कि क्या प्रशासन अपने ही तय किए गए 21 अप्रैल के डेडलाइन तक इन बड़े अतिक्रमणों को हटाने का साहस जुटा पाता है या नहीं।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

पूर्व प्रेमी ने युवती और उसके दोस्त का किया अपहरण, मारपीट के बाद छोड़ा

भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में एक युवती और उसके दोस्त के अपहरण का मामला...

पटेल नगर स्थित दादाजी धाम मंदिर में 19 अप्रैल को मनेगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर...

मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास: भोपाल की चांदनी ने 12वीं कॉमर्स में प्रदेश में किया टॉप

भोपाल। संघर्ष और जुनून जब साथ मिल जाते हैं तो अभाव भी सफलता की...