10.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeभोपालभोपाल में गैस सिलेंडर की किल्लत पर हंगामा, एजेंसी के बाहर दिनभर...

भोपाल में गैस सिलेंडर की किल्लत पर हंगामा, एजेंसी के बाहर दिनभर इंतजार करते रहे उपभोक्ता

Published on

भोपाल। राजधानी के एयरपोर्ट रोड स्थित जानवी इंडेन गैस एजेंसी पर गुरुवार को रसोई गैस की किल्लत को लेकर उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब दे गया। करीब 200 से अधिक लोग दिनभर सिलेंडर के इंतजार में एजेंसी के बाहर जमा रहे और शाम होते-होते स्थिति हंगामे में बदल गई। उपभोक्ताओं और एजेंसी कर्मचारियों के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद जिला आपूर्ति विभाग को दखल देना पड़ा।

हंगामे में शामिल उपभोक्ताओं का आरोप है कि उन्होंने हफ्तों पहले, यहाँ तक कि कुछ ने एक महीने पहले सिलेंडर बुक कराया था, लेकिन बार-बार चक्कर काटने के बाद भी उन्हें डिलीवरी नहीं दी जा रही। गुरुवार को सुबह से ही लोग संत आशाराम चौराहे के पास एजेंसी के ट्रक का इंतजार कर रहे थे, लेकिन शाम 4 बजे तक सप्लाई नहीं पहुंचने पर आक्रोश भड़क उठा। उपभोक्ताओं ने सवाल उठाया कि जब वे 920 रुपये का पूरा भुगतान कर रहे हैं और उसमें डिलीवरी चार्ज भी शामिल है, तो उन्हें घर बैठे सिलेंडर क्यों नहीं मिल रहा? शहर की आधा दर्जन से अधिक गैस एजेंसियों पर इसी तरह के हालात बने हुए हैं।

टीला जमालपुरा निवासी कुलदीप और उपभोक्ता सुभाष सेन ने बताया कि वे पिछले कई दिनों से चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें स्पष्ट जवाब नहीं मिलता। एजेंसी संचालक शुभम बांधेवाल का कहना है कि ऑयल कंपनी से ‘लॉट’ मिलने में देरी के कारण समस्या हुई थी। देर शाम आपूर्ति विभाग की टीम की मौजूदगी में ट्रक से सिलेंडरों का वितरण शुरू कराया गया।

जिला आपूर्ति अधिकारी चंद्रभान सिंह जादौन के अनुसार, शिकायत मिलने पर तुरंत टीम भेजी गई थी और लंबित सिलेंडरों का वितरण सुनिश्चित कराया गया है। हालांकि, उपभोक्ताओं में इस बात को लेकर अब भी नाराजगी है कि उन्हें घंटों लाइन में लगकर खुद सिलेंडर ढोने को मजबूर किया जा रहा है, जबकि नियमतः होम डिलीवरी अनिवार्य है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

सात साल की बच्ची की संदिग्ध मौत, भाई ने सौतेली मां पर लगाया पीट‑पीटकर हत्या का आरोप

रीवा। मप्र के रीवा जिले के त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के आमिर कोनी गांव में...

निजी कंपनी में तिलक-बिंदी और कलावा पर ‘बैन’, हिंदू उत्सव समिति का जोरदार प्रदर्शन

भोपाल। राजधानी के एमपी नगर स्थित एक निजी कंपनी में कर्मचारियों के धार्मिक प्रतीकों...