25.3 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeभोपालनशा मुक्त अवधपुरी के लिए आज धरना स्थल पर जुटेंगे रहवासी, 'जंगी...

नशा मुक्त अवधपुरी के लिए आज धरना स्थल पर जुटेंगे रहवासी, ‘जंगी प्रदर्शन’ की तैयारी

Published on

भोपाल। अवधपुरी क्षेत्र को पूर्णतः नशा मुक्त, सुरक्षित और स्वच्छ बनाने के संकल्प के साथ रविवार शाम 7:00 बजे एक विशाल जन-जागरण कार्यक्रम और जंगी प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। अवधपुरी परिक्षेत्र जनकल्याण महासमिति, अवधश्री सेवा संस्थान और समस्त रहवासियों के संयुक्त तत्वावधान में होने वाला यह कार्यक्रम शुभालाय विलास के सामने स्थित धरना स्थल पर आयोजित होगा।

भगवान श्री राम (अवध बिहारी) और श्री मंशा पूर्ण हनुमान जी के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र को नशे की बुराइयों से मुक्ति दिलाना है। आयोजकों ने क्षेत्र के जागरूक नागरिकों से अपील की है कि जो भी अवधपुरी को एक सुरक्षित और बेहतर परिवेश में बदलते देखना चाहते हैं, वे इस जंगी प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

पोस्टर के माध्यम से आह्वान किया गया है कि नशा मुक्ति के इस महा-संकल्प में नागरिकों की उपस्थिति अनिवार्य है ताकि सामूहिक शक्ति के बल पर अवधपुरी को एक आदर्श क्षेत्र बनाया जा सके। कार्यक्रम के दौरान नशा विरोधी शपथ और आगामी रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी।

Latest articles

शिवपुरी में एलपीजी गैस सिलेंडर ब्लास्ट में मासूम की मौत, चार गंभीर रूप से झुलसे

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के गुड़र गांव में बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे एक मकान...

भोपाल में ‘किराए की कार’ बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार, 3 करोड़ की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल। राजधानी की अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने ट्रेवल्स एजेंसियों और वाहन मालिकों के...

बीएचईएल भोपाल ने रचा इतिहास: ईडी ने किये पहले 765 केवी-500 एमवीए आईसीटी ट्रांसफॉर्मर को किया रवाना

भोपाल। देश में विद्युत उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम भारत हैवी...

More like this

शिवपुरी में एलपीजी गैस सिलेंडर ब्लास्ट में मासूम की मौत, चार गंभीर रूप से झुलसे

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के गुड़र गांव में बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे एक मकान...

भोपाल में ‘किराए की कार’ बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार, 3 करोड़ की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल। राजधानी की अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने ट्रेवल्स एजेंसियों और वाहन मालिकों के...

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...