25.3 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्यफाजिल्का को सीएम भगवंत मान की बड़ी सौगात: 149 करोड़ के प्रोजेक्ट्स...

फाजिल्का को सीएम भगवंत मान की बड़ी सौगात: 149 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास, अगले प्लान में मेडिकल कॉलेज का वादा

Published on

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शनिवार को फाजिल्का के दौरे पर रहे, जहाँ उन्होंने अनाज मंडी में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने सरहदी इलाके के विकास के लिए लगभग 149 करोड़ रुपए की लागत वाले विभिन्न विकास प्रोजेक्टों का नींव पत्थर रखा और उन्हें हरी झंडी दिखाई। मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि अगले सरकारी प्लान में फाजिल्का में एक मेडिकल कॉलेज खोलने का प्रस्ताव प्राथमिकता से रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों सरहदी इलाकों में आई बाढ़ के कारण प्रभावित हुए कच्ची जमीनों के किसानों को राहत देते हुए मुआवजा राशि जारी की। स्थानीय विधायक के अनुसार, सीएम ने किसानों की खराब हुई फसलों के बदले आर्थिक सहायता प्रदान की है। इसके साथ ही, 149 करोड़ रुपए के इन प्रोजेक्ट्स में नए पुलों का निर्माण, लिंक सड़कों की मरम्मत और अन्य बुनियादी ढांचों का विकास शामिल है, जिन्हें जल्द ही मुकम्मल करने के निर्देश दिए गए हैं।

जनसभा को संबोधित करते हुए भगवंत मान ने कहा, “आज आप लोग नए पंजाब की नींव रखने के लिए घरों से निकले हैं।” उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि जो काम 50 साल पहले हो जाने चाहिए थे, उन्हें आज करना पड़ रहा है। सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि देश को आजाद हुए 80 साल हो गए, लोग चांद पर पहुंच गए, लेकिन पंजाब अभी भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा है।

Latest articles

बीएचईएल भोपाल ने रचा इतिहास: ईडी ने किये पहले 765 केवी-500 एमवीए आईसीटी ट्रांसफॉर्मर को किया रवाना

भोपाल। देश में विद्युत उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम भारत हैवी...

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

More like this

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...