25.3 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeभोपालदादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

Published on

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की पावन श्रृंखला का शनिवार को श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ। समापन अवसर पर ‘जानकी नवमी’ (सीता नवमी) के उपलक्ष्य में माता सीता का जन्मोत्सव गरिमामय वातावरण में मनाया गया। धार्मिक श्रृंखला के अंतिम दिन पंडित राजेन्द्र पलिया द्वारा वैदिक रीति-नीति से भगवान श्रीराम और माता सीता का विशेष श्रृंगार एवं पूजन संपन्न कराया गया।

इस दौरान मंदिर परिसर “जय सिया-राम” के जयकारों से गुंजायमान रहा। विद्वान पंडितों ने माता सीता के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे त्याग, धैर्य और कर्तव्य परायणता की सर्वोच्च प्रतीक हैं, जिनका जीवन हमें सत्य और सदाचार की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के दौरान विशेष भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। अनुष्ठान के पूर्ण होने पर महाआरती की गई और बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तों के बीच प्रसादी का वितरण किया गया।

श्री श्री 1008 श्री दादाजी गुरुदेव चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री शिवरतन नामदेव एवं मंदिर व्यवस्था समिति के पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भक्तों की अटूट आस्था और सक्रिय सहभागिता से ही यह आयोजन सफल हो सका है। इस अवसर पर ट्रस्टियों सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Latest articles

अस्पताल परिसर से 6 वर्षीय मासूम का अपहरण, सीसीटीवी में संदिग्ध के साथ दिखा बच्चा

भोपाल। राजधानी के कोहफिजा थाना क्षेत्र अंतर्गत लालघाटी स्थित मल्टी केयर अस्पताल परिसर से...

भोपाल में महाराणा प्रताप जयंती पर भव्य समारोह: शौर्य जुलूस के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन

भोपाल। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के पावन अवसर पर राजधानी में...

शिवपुरी में एलपीजी गैस सिलेंडर ब्लास्ट में मासूम की मौत, चार गंभीर रूप से झुलसे

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के गुड़र गांव में बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे एक मकान...

भोपाल में ‘किराए की कार’ बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार, 3 करोड़ की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल। राजधानी की अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने ट्रेवल्स एजेंसियों और वाहन मालिकों के...

More like this