25.3 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeभोपालमहिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली...

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

Published on

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज हो गया है। प्रदेश कांग्रेस ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम और महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग को लेकर प्लेटिनम प्लाजा से रोशपुरा तक पैदल मार्च निकाला। 1 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता पैदल मार्च में शामिल हुए।

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता प्लेटिनम प्लाजा से रोशनपुरा चौराहे तक पैदल मार्च निकाला। मार्च में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार आरक्षण लागू करने में जानबूझकर देरी कर रही है, जबकि उनकी मांग है कि मौजूदा 543 लोकसभा सीटों पर ही तत्काल 33 फीसदी आरक्षण लागू किया जाए।

एमपी विधानसभा में मिले अभी आरक्षण: पटवारी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने संबोधन में पीएम मोदी को झूठों का सरदार बताया। पटवारी ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान भी झूठों का सरदार और मोहन यादव उनकी नकल करने वाले हैं। जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस कल के विधानसभा सत्र में पटल पर यह मांग रखने वाली है कि महिलाओं को विधानसभा में आज की स्थिति में आरक्षण प्रदान किया जाए। हम इसका समर्थन करेंगे।

बीजेपी ने खुद अपनी महिला नेताओं को किनारे किया: सिंघार

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि बीजेपी आज नारी सशक्तिकरण की बात करती है, लेकिन बीजेपी अपनी ही पार्टी की सशक्त महिलाओं को किनारे लगा रही है। वसुंधरा राजे राजस्थान की राजनीति से गायब कर दी गईं। एमपी में उमा भारती, कुसुम महदेले को बीजेपी ने किनारे लगा दिया। हम महिला आरक्षण के पक्ष में हैं लेकिन आज की स्थिति में इसे दिया जाए।

Latest articles

भोपाल में महाराणा प्रताप जयंती पर भव्य समारोह: शौर्य जुलूस के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन

भोपाल। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के पावन अवसर पर राजधानी में...

शिवपुरी में एलपीजी गैस सिलेंडर ब्लास्ट में मासूम की मौत, चार गंभीर रूप से झुलसे

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के गुड़र गांव में बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे एक मकान...

भोपाल में ‘किराए की कार’ बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार, 3 करोड़ की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल। राजधानी की अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने ट्रेवल्स एजेंसियों और वाहन मालिकों के...

बीएचईएल भोपाल ने रचा इतिहास: ईडी ने किये पहले 765 केवी-500 एमवीए आईसीटी ट्रांसफॉर्मर को किया रवाना

भोपाल। देश में विद्युत उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम भारत हैवी...

More like this