22.7 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभोपालबीएमएस की साप्ताहिक बैठक संपन्न: बोनस पर बना प्रस्ताव, प्रशिक्षित युवा कार्यकर्ताओं...

बीएमएस की साप्ताहिक बैठक संपन्न: बोनस पर बना प्रस्ताव, प्रशिक्षित युवा कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

Published on

भोपाल। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध हेवु की साप्ताहिक बैठक सोमवार, 27 अप्रैल 2026 को जुमडे भवन में संपन्न हुई। कार्यकारी अध्यक्ष संजय चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में आगामी बोनस के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और आवश्यक प्रस्ताव पारित किए गए।बैठक के मुख्य आकर्षण के रूप में बीएमएस भोपाल और नर्मदापुरम संभाग द्वारा आयोजित ‘नेतृत्व विकास वर्ग अभ्यास शिविर’ को सफलतापूर्वक पूर्ण कर लौटे दो ऊर्जावान कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।

40 वर्ष से कम आयु के अमोल यादव और पुनीत भरारा का कार्यकारी अध्यक्ष संजय चौधरी एवं प्रदीप अग्रवाल द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। सम्मानित कार्यकर्ताओं ने शिविर के अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने भारतीय मजदूर संघ की रीति-नीति, जटिल श्रम कानूनों और यूनियन रजिस्ट्रेशन की तकनीकी बारीकियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की है।

इस अवसर पर विभाग प्रमुख कमलेश नागपुरे ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ का सदैव यह लक्ष्य रहा है कि नए और युवा कार्यकर्ताओं को अवसर प्रदान कर उन्हें कुशल नेतृत्व के लिए तैयार किया जाए। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले दोनों युवा साथियों को उज्ज्वल भविष्य की बधाई प्रेषित की।

Latest articles

अस्पताल परिसर से 6 वर्षीय मासूम का अपहरण, सीसीटीवी में संदिग्ध के साथ दिखा बच्चा

भोपाल। राजधानी के कोहफिजा थाना क्षेत्र अंतर्गत लालघाटी स्थित मल्टी केयर अस्पताल परिसर से...

भोपाल में महाराणा प्रताप जयंती पर भव्य समारोह: शौर्य जुलूस के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन

भोपाल। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के पावन अवसर पर राजधानी में...

शिवपुरी में एलपीजी गैस सिलेंडर ब्लास्ट में मासूम की मौत, चार गंभीर रूप से झुलसे

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के गुड़र गांव में बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे एक मकान...

भोपाल में ‘किराए की कार’ बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार, 3 करोड़ की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल। राजधानी की अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने ट्रेवल्स एजेंसियों और वाहन मालिकों के...

More like this