22.7 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभोपाल'चलो दिल्ली': लाल किला मैदान में 24 मई को जुटेगी देश की...

‘चलो दिल्ली’: लाल किला मैदान में 24 मई को जुटेगी देश की जनजातीय शक्ति, सांस्कृतिक समागम की तैयारियां तेज

Published on

भोपाल। भारतीय सनातन संस्कृति की मूल चेतना के संवाहक जनजातीय समाज की आस्था, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण हेतु आगामी 24 मई 2026 को देश की राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला मैदान में विशाल ‘जनजाति सांस्कृतिक समागम’ का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य आयोजन धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के 150वें जयंती वर्ष के पावन अवसर पर किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य जनजातीय गौरव को वैश्विक पटल पर प्रदर्शित करना और जन-जागरूकता फैलाना है।

इस ऐतिहासिक समागम में देश के विभिन्न हिस्सों से जनजातीय प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा, मातृशक्ति और प्रबुद्धजन अपनी विशिष्ट पारंपरिक वेशभूषा और वाद्य यंत्रों के साथ सम्मिलित होंगे। यह कार्यक्रम जनजातीय समाज की सांस्कृतिक अस्मिता, पारंपरिक जीवन मूल्यों और सामूहिक चेतना के प्रत्यक्ष अनुभव का एक अनूठा अवसर होगा।

वनवासी कल्याण परिषद, भोपाल के कार्यकर्ता और कार्यक्रम के निवेदक संजय सक्सेना ने इस आयोजन को ‘सांस्कृतिक महाकुंभ’ बताते हुए सभी समाजजनों से विनम्र आग्रह किया है कि वे इस राष्ट्रीय समागम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनें।

उन्होंने कहा कि अपनी जीवंत सांस्कृतिक विरासत की अविरल धारा का प्रत्यक्ष अनुभव कर इस आयोजन को सफल और प्रेरणादायी बनाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। दिल्ली के लाल किला मैदान में होने वाला यह समागम जनजातीय सशक्तिकरण की दिशा में एक नया अध्याय लिखेगा।

Latest articles

अस्पताल परिसर से 6 वर्षीय मासूम का अपहरण, सीसीटीवी में संदिग्ध के साथ दिखा बच्चा

भोपाल। राजधानी के कोहफिजा थाना क्षेत्र अंतर्गत लालघाटी स्थित मल्टी केयर अस्पताल परिसर से...

भोपाल में महाराणा प्रताप जयंती पर भव्य समारोह: शौर्य जुलूस के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन

भोपाल। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के पावन अवसर पर राजधानी में...

शिवपुरी में एलपीजी गैस सिलेंडर ब्लास्ट में मासूम की मौत, चार गंभीर रूप से झुलसे

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के गुड़र गांव में बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे एक मकान...

भोपाल में ‘किराए की कार’ बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार, 3 करोड़ की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल। राजधानी की अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने ट्रेवल्स एजेंसियों और वाहन मालिकों के...

More like this