22.7 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभोपालमप्र सरकार फिर लेगी 2800 करोड़ का कर्ज, नए वित्त वर्ष के...

मप्र सरकार फिर लेगी 2800 करोड़ का कर्ज, नए वित्त वर्ष के पहले महीने में ही उधारी का सिलसिला तेज

Published on

भोपाल। मप्र की मोहन यादव सरकार नए वित्त वर्ष के पहले ही महीने में अपनी वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक बार फिर बाजार से कर्ज लेने जा रही है। मंगलवार को सरकार रिजर्व बैंक के माध्यम से कुल 2800 करोड़ रुपए का कर्ज उठाएगी। यह राशि दो किस्तों में ली जाएगी, जिसमें पहली किस्त 1600 करोड़ रुपए की 8 साल की अवधि के लिए और दूसरी किस्त 1200 करोड़ रुपए की 22 साल के लिए होगी, जिसका ब्याज छमाही आधार पर चुकाया जाएगा।

गौर करने वाली बात यह है कि अप्रैल माह के शुरुआती 15 दिनों के भीतर सरकार पहले ही 1800 करोड़ रुपए का ऋण ले चुकी है, जिसका भुगतान 15 अप्रैल को किया गया था। इस नए कर्ज के साथ ही अप्रैल महीने में कुल उधारी की राशि 4600 करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगी। वित्त विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 31 मार्च 2025 की स्थिति में राज्य पर कुल कर्ज का भार 4 लाख 14 हजार 611 करोड़ रुपए से अधिक बताया गया है।

हालांकि, सरकार ने अभी तक 31 मार्च 2026 की स्थिति के ताजा आंकड़े स्पष्ट नहीं किए हैं। गौरतलब है कि बीते वित्त वर्ष के आखिरी महीने मार्च में सरकार ने रिकॉर्ड 18,700 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था, जिसमें 3 मार्च को एक ही दिन में 6300 करोड़ रुपए की सबसे बड़ी उधारी भी शामिल थी। सरकार द्वारा लगातार लिए जा रहे इन ऋणों को राज्य में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं और बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों के लिए वित्तीय संसाधन जुटाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

Latest articles

अस्पताल परिसर से 6 वर्षीय मासूम का अपहरण, सीसीटीवी में संदिग्ध के साथ दिखा बच्चा

भोपाल। राजधानी के कोहफिजा थाना क्षेत्र अंतर्गत लालघाटी स्थित मल्टी केयर अस्पताल परिसर से...

भोपाल में महाराणा प्रताप जयंती पर भव्य समारोह: शौर्य जुलूस के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन

भोपाल। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के पावन अवसर पर राजधानी में...

शिवपुरी में एलपीजी गैस सिलेंडर ब्लास्ट में मासूम की मौत, चार गंभीर रूप से झुलसे

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के गुड़र गांव में बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे एक मकान...

भोपाल में ‘किराए की कार’ बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार, 3 करोड़ की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल। राजधानी की अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने ट्रेवल्स एजेंसियों और वाहन मालिकों के...

More like this