22.7 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभोपालनिर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग से गिरकर महिला मजदूर की मौत, सुरक्षा इंतजामों पर...

निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग से गिरकर महिला मजदूर की मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

Published on

भोपाल। राजधानी के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के समीप निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ काम कर रही 73 वर्षीय महिला मजदूर ईश्वरिया रिवार उर्फ तारा बाई की बिल्डिंग से गिरकर मौत हो गई। घटना दोपहर करीब 12 बजे की है, जब महिला दीवारों की तराई कर रही थी।

इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह नीचे गिर गईं। आनन-फानन में उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। रानी कमलापति जीआरपी थाना प्रभारी एमएस सोमवंशी के अनुसार, मृतका पिछले कई वर्षों से यहाँ मजदूरी कर रही थी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस घटना ने निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों की पोल खोल दी है। वहाँ कार्यरत अन्य मजदूरों ने आरोप लगाया है कि बिल्डिंग में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं।

मजदूरों का कहना है कि सुरक्षा जाली और अन्य अनिवार्य सुविधाओं के अभाव में यहाँ पहले भी हादसे हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रबंधन द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत पड़ताल कर रही है।

Latest articles

अस्पताल परिसर से 6 वर्षीय मासूम का अपहरण, सीसीटीवी में संदिग्ध के साथ दिखा बच्चा

भोपाल। राजधानी के कोहफिजा थाना क्षेत्र अंतर्गत लालघाटी स्थित मल्टी केयर अस्पताल परिसर से...

भोपाल में महाराणा प्रताप जयंती पर भव्य समारोह: शौर्य जुलूस के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन

भोपाल। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के पावन अवसर पर राजधानी में...

शिवपुरी में एलपीजी गैस सिलेंडर ब्लास्ट में मासूम की मौत, चार गंभीर रूप से झुलसे

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के गुड़र गांव में बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे एक मकान...

भोपाल में ‘किराए की कार’ बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार, 3 करोड़ की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल। राजधानी की अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने ट्रेवल्स एजेंसियों और वाहन मालिकों के...

More like this