11 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपाल5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Published on

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण या अनुपस्थित रहे विद्यार्थियों के लिए पुनः परीक्षा की समय सारिणी घोषित कर दी है। यह परीक्षा 1 से 6 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। जून की भीषण गर्मी को देखते हुए विभाग ने बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष गाइडलाइन जारी की है, जिसके तहत सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, ओआरएस (ORS) और स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता अनिवार्य कर दी गई है।

प्रदेश के सभी शासकीय, निजी और अनुदान प्राप्त स्कूलों सहित मदरसों के पात्र छात्र इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। आरएसके संचालक हरजिंदर सिंह ने निर्देश दिए हैं कि परीक्षा से पहले स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त शिक्षण सत्र आयोजित किए जाएं ताकि वे बेहतर परिणाम ला सकें। इसके साथ ही, जिन छात्रों का प्रोजेक्ट कार्य अधूरा है या जिन्हें प्रोजेक्ट में 7 से कम अंक मिले हैं, उनसे दोबारा प्रोजेक्ट कार्य करवाकर उनके अंक 15 मई तक पोर्टल पर दर्ज करने को कहा गया है।

परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 25 मई तक आधिकारिक पोर्टल www.rskmp.in के माध्यम से वितरित किए जाएंगे। इस बार की परीक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए प्रश्नपत्रों की ‘ऑन स्पॉट’ प्रिंटिंग की व्यवस्था की गई है। परीक्षा केंद्रों पर ही कंप्यूटर, प्रिंटर और इंटरनेट के माध्यम से प्रश्नपत्र प्रिंट किए जाएंगे। इसके लिए जिला परियोजना समन्वयक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। परीक्षा केंद्र केवल जनशिक्षा केंद्र स्तर पर बनाए जाएंगे, और यदि परीक्षार्थियों की संख्या 500 से अधिक होती है, तो ही अतिरिक्त केंद्र की अनुमति दी जाएगी।

परीक्षा केंद्रों पर पंखों की व्यवस्था और लू से बचाव के प्रबंधों के साथ-साथ, छात्रों को केंद्र तक सुरक्षित पहुंचाने की जिम्मेदारी संबंधित शाला प्रमुखों और शिक्षकों की होगी। विभाग का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र विद्यार्थी इस अंतिम अवसर से वंचित न रहे। किसी भी आपात स्थिति के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों को भी अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Latest articles

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

स्कूल में स्पोर्ट्स टीचर को आया हार्ट अटैक, मौत

भोपाल। कोहेफिजा क्षेत्र में एक स्पोर्ट्स टीचर की अचानक तबीयत बिगड़ने और फिर मौत...

More like this