10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यपंजाब विधानसभा में हाईवोल्टेज ड्रामा: नरम व्यवहार के बाद CM मान और...

पंजाब विधानसभा में हाईवोल्टेज ड्रामा: नरम व्यवहार के बाद CM मान और विपक्ष में तीखी झड़प, एल्कोमीटर टेस्ट की उठी मांग

Published on

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में शुक्रवार को उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब मुख्यमंत्री भगवंत मान का व्यवहार चर्चा का विषय बन गया। सदन में मुख्यमंत्री ने पहले तो विपक्ष के प्रति अप्रत्याशित रूप से नरम रुख अपनाया, लेकिन कुछ ही देर बाद माहौल इतना गरमाया कि विपक्ष ने सीएम पर गंभीर आरोप लगाते हुए सदन का दरवाजा बंद कर सभी विधायकों के ‘एल्कोमीटर टेस्ट’ कराने की मांग कर डाली। मजदूर दिवस पर बुलाए गए इस सत्र की शुरुआत में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सबको चौंका दिया।

उन्होंने नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा को ‘सीनियर’ कहकर संबोधित किया और पंजाब के मजदूरों के कल्याण के लिए उनका सहयोग मांगा। इतना ही नहीं, जब स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने चर्चा के लिए समय तय किया, तो मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को आवंटित 8 मिनट के समय को बढ़ाकर 20 मिनट करने की सिफारिश कर दी। इस पर स्पीकर ने चुटकी लेते हुए कहा कि आज सदन के नेता विपक्ष पर कुछ ज्यादा ही मेहरबान हैं।

शांतिपूर्ण दिख रहा माहौल तब बदल गया जब कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और मुख्यमंत्री के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। मुख्यमंत्री ने खैहरा के बैठने के तरीके और सदन में फोन के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई। बहस के दौरान मुख्यमंत्री भावुक हो गए और कहा, “खैहरा मेरी बेटी के बारे में अपशब्द बोलता है।

इसका विधानसभा के खर्च पर इलाज करवाया जाना चाहिए।” इस दौरान मान ने सदन की गरिमा और प्रोटोकॉल का मुद्दा भी उठाया। विवाद तब चरम पर पहुँच गया जब सुखपाल खैहरा ने मुख्यमंत्री के आचरण पर आपत्तिजनक आरोप लगाए। इसके जवाब में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने सदन का दरवाजा बंद करने और वहां मौजूद मंत्रियों व विधायकों का ‘एल्कोमीटर टेस्ट’ (नशे की जांच) कराने की मांग कर दी। इस मांग के बाद सदन में भारी हंगामा हुआ और कांग्रेस विधायक वेल में पहुँच गए।

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...