10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्ययुवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Published on

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में ‘विदेशी भाषा संचार कौशल कार्यक्रम’ के तहत महत्वपूर्ण एमओयू (MOU) संपन्न हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार में युवाओं के साथ जो अन्याय हुआ, उसे हमारी सरकार ने समाप्त किया है। युवाओं को पेपरलीक के दंश से मुक्ति मिली है और अब तक 351 परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित की गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेशी भाषाएं सीखने के लिए किए गए ये एमओयू ऐतिहासिक हैं, जिनसे राजस्थान के युवा अब देश की सीमाओं से बाहर जाकर लंबी उड़ान भर सकेंगे।

उन्होंने जोर दिया कि आज की युवाशक्ति केवल डिग्री तक सीमित नहीं है, बल्कि कौशल संवर्धन (Skill Development) की ओर तेजी से कदम बढ़ा रही है। राज्य सरकार ने इसके लिए इंग्लिश एण्ड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU), हैदराबाद और नेशनल स्किल डवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NSDC) सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ हाथ मिलाया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और संस्कृतियों को जोड़ने का जरिया है। उन्होंने राजस्थान सरकार के इस विजन की सराहना करते हुए कहा कि कौशल विकास ही युवाओं के भविष्य की असली चाबी है।

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...