17.8 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभोपालमानस भवन के पीछे 70 साल पुरानी आदिवासी बस्ती हटाई, विरोध में...

मानस भवन के पीछे 70 साल पुरानी आदिवासी बस्ती हटाई, विरोध में उतरे कांग्रेसी; हल्का लाठीचार्ज

Published on

भोपाल। राजधानी भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पीछे बनी करीब 70 साल पुरानी आदिवासी बस्ती को शनिवार को जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में हटा दिया। सुबह करीब 7 बजे शुरू हुई कार्रवाई दोपहर लगभग 3 बजे तक चली। इस दौरान इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा और चारों ओर बैरिकेडिंग कर आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई। प्रशासन की कार्रवाई के दौरान करीब 27 परिवारों को हटाया गया। जिला प्रशासन के अनुसार इन परिवारों को भौंरी, कलखेड़ा और मालीखेड़ी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने पक्के मकानों में शिफ्ट किया जाएगा। कार्रवाई के लिए करीब 95 अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।

 

कार्रवाई का विरोध करने के लिए जीतू पटवारी, पीसी शर्मा, शबिस्ता जकी और आसिफ जकी सहित कई कांग्रेस नेता मौके पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। इस दौरान एक युवक विरोध में टावर पर चढ़ गया, जिसे पुलिस ने समझाइश देकर नीचे उतार लिया। विरोध बढ़ने पर बस्ती के लोगों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।

कार्रवाई के दौरान कई रहवासियों ने आरोप लगाया कि उन्हें घरों से सामान निकालने का पूरा समय नहीं दिया गया, जिससे उनके जरूरी दस्तावेज और सामान मलबे में दब गए। महिलाओं और बच्चों ने सड़क पर बैठकर विरोध भी जताया। प्रशासन का कहना है कि हटाए गए परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने एक बीएचके फ्लैटों में बसाया जाएगा, जिनमें हॉल, कमरा, किचन और बाथरूम की सुविधा उपलब्ध है। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर वॉटर कैनन सहित भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

एमपी में मानसून सत्र में आएगा समान नागरिक संहिता बिल, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान

भोपाल। मप्र की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता...

भोपाल में चयनित शिक्षकों का प्रदर्शन: डीपीआई कमिश्नर की शिकायत पर इंदौर के दो कोचिंग संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भोपाल। राजधानी के लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई ) कार्यालय के सामने नियुक्ति की मांग...

जनदर्शन में पेंशन की शिकायत पर मंत्री विश्वास सारंग नाराज, वार्ड प्रभारी को तलब कर लगाई फटकार

भोपाल। राजधानी में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के बंगले पर...